{"_id":"67c8a02cf4b6fe5f7b0020a8","slug":"the-leader-of-the-gang-that-robbed-a-wedding-procession-was-arrested-after-an-encounter-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-2213-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बरात में लूट करने वाले गिरोह का मुखिया मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बरात में लूट करने वाले गिरोह का मुखिया मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
विज्ञापन
लोनी। बरात में लूटपाट करने वाले गैंग के मुखिया गुड्डू उर्फ शादाब को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद अंकुर विहार इलाके से गिरफ्तार कर लिया। शादाब अपने भतीजे गुल्लू उर्फ गुलफाम और उसके दो साथी लकी वर्मा और समीर के साथ मिलकर लूट करता था। पुलिस से मुठभेड़ के दौरान शादाब के पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शादाब के कब्जे से पुलिस ने 37 हजार रुपये, तमंचा और बाइक बरामद की है।
एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार ने बताया कि अंकुर विहार थाना क्षेत्र के विजय विहार इलाके में बरात में रुपये से भरा बैग लूटने का मामला सामने आया था। पीड़ित ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की थी। इस मामले में पुलिस ने गुल्लू उर्फ गुलफाम, लकी वर्मा और समीर को गिरफ्तार किया था। शादाब को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। एसीपी ने बताया कि शादाब अपने भतीजे और दो साथियों के साथ मिलकर पहले दिल्ली में अपराधिक घटनाओं को अंजाम देता था।
बीते 25 जनवरी को शादाब दिल्ली के मंडोली जेल से बाहर आया था। जेल से बाहर आने के बाद उसने गाजियाबाद के अलग-अलग इलाकों में सात बरातों में लूटपाट की थी। शादाब पर 25 से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। दिल्ली पुलिस कई बार शादाब को जेल भेज चुकी है। लूट के लिए शादाब अपनी ही बाइक का इस्तेमाल करता था। दिल्ली में दो बार बाइक पकड़ी जा चुकी है। दिल्ली के बाद शादाब ने अपने गैंग के साथ मिलकर गाजियाबाद में लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।