{"_id":"66a6d725b6035e085103d264","slug":"the-leader-of-criminals-who-looted-chains-and-phones-injured-in-encounter-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1002-110790-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: चेन और फोन लूटने वाले बदमाशों का सरगना मुठभेड़ में घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: चेन और फोन लूटने वाले बदमाशों का सरगना मुठभेड़ में घायल
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन पुलिस की शनिवार रात राजेंद्रनगर में डीएवी स्कूल के पास एनसीआर में चेन और फोन लूटने वाले बदमाशों के सरगना से मुठभेड़ हो गई। पीछा करने पर उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में टीम ने उस पर गोली चलाई। घायल बदमाश से चोरी की बाइक, तमंचा और कारतूस के अलावा ढाई हजार रुपये मिले हैं।
एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मुठभेड़ में घायल अनस पुत्र नफीस निवासी राजीव कॉलोनी डीएलएफ थाना शालीमार गार्डन को गिरफ्तार किया है। उसे शनिवार रात 12 बजे के बाद टीम ने ईएसआईसी अस्पताल के सामने चेकिंग के दौरान रोका था। तभी उसने पुलिस पार्टी पर तमंचे से फायरिंग कर दी और राममनोहर लोहिया पार्क की तरफ बाइक से भागने लगा। टीम ने तुरंत वायरलैस पर मैसेज थाने में बदमाश के भागने की सूचना दी। पुलिस टीम ने दोनों तरफ से घेराबंदी करते हुए अनस को डीएवी स्कूल के गेट नंबर 3 की तरफ घेर लिया।
वह तेज रफ्तार में बाइक से चलने से सड़क पर गिर पड़ा। गोली लगने से घायल अनस को टीम ने तुरंत पकड़ कर उसकी तलाशी ली जिसमें एक तमंचा 315 बोर, कारतूस, चोरी की बाइक और विभिन्न लूट की घटनाओं से संबंधित ढाई हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में पता चला कि वह चेन और फोन लूटने वाले गिरोह का सरगना है। दिनदहाड़े लूट की घटना करने के लिए वह भी अपने साथियों के साथ हेलमेट पहनकर बाइक पर साथ चलता था। घटना के दौरान यदि वह पुलिस को पीछा करते देख लेता था तो पहचान के बाद पकड़े जाने से डर से बाइक के नंबर प्लेट को छिपा देता था।
विज्ञापन
एसीपी ने बताया कि अनस पिछले चार-पांच सालों से दिल्ली एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में लूट की घटनाओं को अंजाम देता रहा है। उसके खिलाफ चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट के 30 मुकदमे दर्ज हैं।