फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The layout of Vasundhara Sector-7 may be revised once again.

Ghaziabad News: एक बार फिर रिवाइज हो सकता है वसुंधरा सेक्टर-7 का लेआउट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
The layout of Vasundhara Sector-7 may be revised once again.
निशा ठाकुर
विज्ञापन

साहिबााबद। वसुंधरा सेक्टर-7 की जमीन पर एम्स सेेटेलाइट सेंटर निर्माण पर संशय के बादल मंडरा रहे हैं। दरअसल, आवास विकास परिषद अंदरखाने सेक्टर-7 की जमीन का लेआउट एक बार फिर से रिवाइज करने की तैयारी में जुटा हुआ है। लेआउट रिवाइज करने की वजह एम्स सेटेलाइट सेंटर का यहां निर्माण न होना माना जा रहा है। डेढ़ वर्ष पूर्व आवास विकास परिषद ने एम्स सेटेलाइट सेंटर के लिए करीब 10 एकड़ जमीन सेक्टर-7 में आरक्षित की थी।
सेटेलाइट सेंटर के निर्माण पर संशय, वसुंधरा सेक्टर-7 की जमीन का अधिक महंगा होना बताया गया है। आवास विकास परिषद ने एम्स प्रबंधन को अपनी जमीन का सर्किल रेट 53 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर बताया था। ऐसे में दस एकड़ जमीन के लिए एम्स प्रबंधन को मोटी रकम देनी होगी। यही वजह है कि डेढ़ वर्ष पूर्व बैठक में सेटेलाइट सेंटर के लिए जमीन आरक्षित करने के बावजूद एम्स प्रबंधन की ओर से कोई पहल नहीं की गई है। ऐसे में परिषद अधिकारी लेआउट रिवाइज करने की कागजी तैयारी कर रहे हैं। हालांकि इस संबंध में कोई भी अधिकारी सीधे तौर पर कुछ भी नहीं कह रहे और शासन से मनाही के बाद ही जमीन पर नया प्लान करने की बात कर रहे हैं। गाजियाबाद में एम्स सेटेलाइट सेंटर बनाए जाने की घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो वर्ष पूर्व सितंबर 2024 को कविनगर रामलीला मैदान में की थी। घोषणा के बाद जीडीए और आवास विकास को जमीन देने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन


लेआउट रिवाइज में ग्रुप हाउसिंग पर चल रही चर्चा
वसुंधरा सेक्टर-7 के तीन प्लॉट पहले ही ग्रुप हाउसिंग के लिए परिषद बेच चुका है। इस सेक्टर में अब सेटेलाइट सेंटर के लिए कॉर्नर की जमीन बची हुई है। रिवाइज लेआउट में इस जमीन को भी ग्रुप हाउसिंग को देने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्या कहते हैं अधिकारी
लेआउट रिवाइज हो रहा है या नहीं इसकी जानकारी नहीं है। शासन से जब लिखित में सेटेलाइट सेंटर न बनाने की बात कही जाएगी। उसके बाद जमीन पर नई योजना बनाएंगे। दस एकड़ जमीन अभी आरक्षित है। अजय कुमार मित्तल, अधीक्षण अभियंता आवास विकास परिषद
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed