Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The lamp will burn with water, not oil; even the wind will not be able to diminish its light.

Ghaziabad News: तेल नहीं, पानी से जलेगा दिया, हवा भी कम नहीं कर पाएगी रोशनी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
The lamp will burn with water, not oil; even the wind will not be able to diminish its light.
साहिबाबाद। दिवाली पर घरों को रोशन करने के लिए बाजार में इस बार दीयों और मोमबत्तियों का अंदाज बदल गया है। इस बार बाजार में तेल की बजाय पानी से जलने वाले दिये डिमांड में हैं। पारंपरिक मिट्टी के दीयों और साधारण मोमबत्तियों के साथ अब आकर्षक डिजाइन वाली मोमबत्ती लोगों को लुभा रही हैं।
विज्ञापन

बाजार में गुलाब जामुन, रसगुल्ले और मोदक के आकार की कैंडल के साथ ही फूल, दिल और जलेबी के आकार की मोमबत्तियां बिक रही है। पानी से जलने वाले एलईडी वॉटर सेंसड दीये भी लोगों की पहली पसंद बन रहे हैं। इन दीयों की खासियत है कि इनमें तेल डालने की जरूरत नहीं पड़ती और हवा से भी इनकी रोशनी नहीं बुझती। इसके साथ ही यह कैंडल अन्य के मुकाबले थोड़ा सस्ता भी है। ऐसे में लोग पारंपरिक रोशनी के साथ आधुनिक विकल्पों को भी पसंद कर रहे हैं। वसुंधरा सेक्टर-11 स्थित बाजार में खरीदारी करने पहुंची उपासना और ज्योत्सना ने बताया कि बाजार में मौजूद पानी वाले एलईडी दीये काफी किफायती हैं और आकर्षक भी।
विज्ञापन


सजावट के लिए फ्लोटिंग कैंडल और लाइटिंग कैंडल भी खरीदी जा रही हैं। हालांकि, कुछ ग्राहक इनकी कीमतों को पिछले साल के मुकाबले महंगा बता रहे हैं। मोमबत्तियों की बात करें तो इस बार मिठाइयों के आकार वाली कैंडल आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। मोतीचूर लड्डू, रसगुल्ला, रसमलाई, गुलाब जामुन और मोदक के डिजाइन में तैयार कैंडल सजावट के साथ त्योहार की मिठास भी बढ़ा रही हैं। इनके अलावा दिल के आकार, फूलों और अन्य आकर्षक डिजाइन वाली कैंडल भी बाजार में उपलब्ध हैं। पारंपरिक दीयों को भी कैंडल के रूप में नए डिजाइन और रंगों के साथ पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कीमतों में भी कई विकल्प
बाजार में मोतीचूर और रसगुल्ला डिजाइन की कैंडल 220 रुपये से शुरू हैं। रसमलाई की दो पीस वाली कैंडल 350 रुपये और रसगुल्ले की दो पीस वाली कैंडल 360 रुपये में मिल रही हैं। गुलाब जामुन डिजाइन की कैंडल 360 रुपये और मोदक डिजाइन की कैंडल 220 से 350 रुपये तक में उपलब्ध हैं। वहीं, 12 पीस वाले मटके डिजाइन के दीया 650 रुपये और पारंपरिक दीया कैंडल 380 रुपये में मिल रही हैं। हार्ट शेप कैंडल की कीमत 240 रुपये है। इसके अलावा फ्लोटिंग कैंडल 120 से 320 रुपये, पांच पीस वाली हैवी वैक्स कैंडल 500 रुपये और खुशबू वाली जलेबी डिजाइन कैंडल 450 रुपये में उपलब्ध है। लाइटिंग कैंडल 28 से 230 रुपये और पानी वाले एलईडी दीये छह पीस के पैक में 180 रुपये तक में मिल रहे हैं। वहीं, लाइट कैंडल स्टैंड की कीमत 850 से 1450 रुपये तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed