फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The husband who came to the court was beaten up and his wife was hit on the head with an iron rod

Ghaziabad News: कोर्ट में आए पति को पीटा, पत्नी के सिर पर मारा सरिया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
The husband who came to the court was beaten up and his wife was hit on the head with an iron rod
गाजियाबाद। कोर्ट में आए पति को आरोपियों ने बुरी तरह पीटा। इस दौरान पत्नी के सिर में सरिया मारकर उनको भी गंभीर घायल कर दिया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले में पति की शिकायत पर पुलिस ने यूनुस, आसिफ, आस मोहम्मद समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बागपत के कस्बा रटौल निवासी सलीम ने बताया कि वह अपनी पत्नी नूरजहां के साथ कोर्ट में जरूरी काम से आए थे। अधिवक्ता के चैंबर से निकलकर वह जैसे ही बाहर निकलने लगे कृषि उप निदेशक के कार्यालय के सामने यूनुस अपने साथियों के साथ मिला। उन्होंने उनको पीटना शुरू कर दिया। उनकी पत्नी के सिर में आरोपियों ने लोहे का सरिया मार दिया। इससे वह लहूलुहान हो गईं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। इस बारे में एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि घटना के पीछे की वजह का पुलिस पता लगा रही है। दोनों पक्ष रिश्तेदार हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed