{"_id":"66e3314f3faa26aaf7093a82","slug":"the-guard-injured-the-young-man-by-hitting-him-with-a-stick-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-103904-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: गार्ड ने डंडा मार युवक को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: गार्ड ने डंडा मार युवक को किया घायल
विज्ञापन
मुरादनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर बसंतपुर सैंथली गांव स्थित लैंडक्राफ्ट सोसायटी के गार्ड ने डंडा मारकर ससुराल आए युवक को घायल कर दिया। कार को अंदर जे जाने को लेकर गार्ड और युवक के बीच विवाद हुआ था। पुलिस ने मामाले की रिपोर्ट दर्ज की है।
मोरटा स्थित निलाया ग्रीन निवासी रिषभ कुमार कार से बुधवार को मुरादनगर बसंतपुर सैंथली स्थित लैंडक्राफ्ट मैट्रो होम्स सोसायटी में अपनी ससुराल आए थे। वह सोसायटी के गेट पर पहुंचे तो गार्ड ने उनकी कार यह कहते रोक दी कि स्टीकर नहीं लगा है। इस बात को लेकर गार्ड पुनीत व रिषभ कुमार के बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि मारपीट हो गई। गार्ड पुनीत ने डंडे से रिषभ की पिटाई कर दी। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह युवक को बचाया। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि युवक की तहरीर पर सोसायटी के गार्ड पुनीत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।