{"_id":"6740f7413ea5c360f7091d77","slug":"the-grooms-elder-brother-returned-from-the-wedding-procession-and-committed-suicide-by-hanging-himself-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-516649-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बरात कर लौटे दूल्हे के बड़े भाई ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बरात कर लौटे दूल्हे के बड़े भाई ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
गाजियाबाद। बरात में शामिल होकर आए रिश्तेदारों ने दूल्हे के बड़े भाई को शराब न पीने की नसीहत दी। इससे गुस्साए अमरजीत ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। काफी देर तक कमरे में कोई हरकत नहीं हुई तो परिजनों ने कमरे में जाकर देखा। जहां अमरजीत का शव फांसी पर लटका था। अमरजीत की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
जनपद आजमगढ़ के ग्राम अकबरपुर के मूल निवासी (45) अमरजीत पुत्र गणपत सिंह तीन भाई और परिवार के साथ नंदग्राम क्षेत्र की सेवानगर काॅलोनी में रहता था। बृहस्पतिवार को अमरजीत के छोटे भाई सोहनलाल की बरात लालगंज गई थी। शाम को बरात के लौटने पर रिश्तेदारों ने अमरजीत को शराब पीने से मना किया।
इससे गुस्साए अमरजीत ने पहले तो गाली गलौज की और उसके बाद अपने कमरे में चला गया। जब काफी देर तक कमरे में हलचल नहीं हुई तो खिड़की से झांककर देखा। कमरे में रस्सी से अमरजीत का शव लटका मिला। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। एसीपी पूनम मिश्रा ने बताया कि पीड़ित परिवार ने अमरजीत द्वारा आत्महत्या करने की तहरीर दी है।