फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The girl was molested by calling her in the hotel on the pretext of interview

Ghaziabad News: इंटरव्यू के बहाने होटल में बुलाकर युवती से की छेड़छाड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
The girl was molested by calling her in the hotel on the pretext of interview
गाजियाबाद। पहाड़गंज दिल्ली की रहने वाली एक युवती को नौकरी के लिए इंटरव्यू के बहाने बुलाकर एक युवक ने उससे छेड़छाड़ की। युवती ने इसका विरोध कर दिया और 112 नंबर पर पुलिस को कॉल कर दी। पुलिस के डर से आरोपी फरार हो गया। युवती ने आरोपी के खिलाफ सिहानी गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पहाड़गंज निवासी युवती का कहना है कि फिलहाल वह सिहानी गेट क्षेत्र की एक कॉलोनी में मौसेरी बहन के साथ रहती हैं। उनकी बहन ने अपने दोस्त मनीष चौधरी से उनकी नौकरी के लिए बात की थी। मनीष से उन्होंने फोन पर बात की तो उसने बायोडाटा और फोटो मंगा लिए। मनीष ने उन्हें इंटरव्यू कराने के बहाने एक होटल में बुलाया। वहां पहुंचने पर मनीष ने उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर भी वह छेड़छाड़ करता रहा। इसके बाद उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल कर सूचना दी। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह का कहना है कि युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed