फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The fourth Shiv devotee who was hit by the ambulance also died

Ghaziabad News: एंबुलेंस की चपेट में आए चौथे शिवभक्त ने भी दम तोड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
The fourth Shiv devotee who was hit by the ambulance also died
मोदीनगर।
विज्ञापन

दिल्ली-मेरठ मार्ग पर कादराबाद स्थित जैन शिकंजी के सामने एक सप्ताह पूर्व एंबुलेंस की टक्कर से घायल चौथे शिवभक्त अजय कुमार की बृहस्पतिवार रात उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में दो शिवभक्तों की मौके पर ही मौत हो गई थी व तीसरे शिवभक्त को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया था।

साहिबाबाद के भोपुरा स्थित राजीव कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय अजय कुमार अपने दोस्त सचिन उर्फ जोनी (38) के साथ बीती 19 जुलाई की रात स्कूटी से कांवड़ लाने हरिद्वार जा रहे थे। तभी रात करीब 11 बजे दिल्ली-मेरठ मार्ग पर कादराबाद के समीप एक एंबुलेंस ने स्कूटी व एक अन्य बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में अजय के दोस्त सचिन और बाइक सवार शिवभक्त गाजियाबाद के सिहानी गेट स्थित कृष्णानगर कॉलोनी निवासी रितिक (23) व अभिनव समानिया (25) निवासी शताब्दीपुरम कविनगर की मौके पर ही मौत हो गई थी व अजय गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अजय कुमार का मेरठ स्थित एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था। वहां अजय की हालत नाजुक बनी हुई थी। पिता लाल बहार ने बताया कि बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान अजय कुमार की मौत हो गई। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि एबुलेंस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed