{"_id":"6866d0c5d27b9655aa0f36d7","slug":"the-food-safety-and-drug-administration-team-destroyed-one-quintal-of-cheese-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-106484-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने एक क्विंटल पनीर कराया नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने एक क्विंटल पनीर कराया नष्ट
विज्ञापन
मोदीनगर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बृहस्पतिवार को भोजपुर के गांव नाहली में छापेमारी की। टीम ने यहां दो स्थानों पर कार्रवाई करते हुए लगभग एक क्विंटल खराब पनीर नष्ट कराया और एक पनीर प्लांट का पंजीकरण निलंबित किया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी दर्पण कुमार, मुकेश शर्मा, प्रेम चंद और शैलेंद्र सिंह की टीम बृहस्पतिवार को गांव नाहली पहुंची और कफिल उर्फ कलुवा की पनीर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट पर कार्रवाई की। टीम ने मौके से पनीर, खोया, रिफाइंड सोयाबीन तेल और स्किम्ड मिल्क पाउडर का नमूना लिया। टीम ने यहां गंदगी के बीच बनाए जा रहे लगभग एक क्विंटल पनीर को नष्ट कराया। इसके साथ ही उसका पंजीकरण निलंबित कर दिया। इसके बाद टीम ने मूरसलीम की पनीर यूनिट पर कार्रवाई की। यहां भी अनियमिताएं पाने पर कार्रवाई की गई। मौके पर मिले 60 किलो पनीर का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया।