Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The folk culture of Igas will also resonate in Vaishali-Indirapuram and Lajpat Nagar.

Ghaziabad News: वैशाली-इंदिरापुरम और लाजपत नगर में भी गूंजेगी इगास की लोकसंस्कृति

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
The folk culture of Igas will also resonate in Vaishali-Indirapuram and Lajpat Nagar.

विज्ञापन
साहिबाबाद। उत्तराखंड के पारंपरिक लोकपर्व इगास बग्वाल (बूढ़ी दिवाली) को लेकर शहर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। पर्वतीय भ्रातृ समाज सेवा समिति की ओर से 20 नवंबर को लाजपत नगर के सी-ब्लॉक स्थित श्रीरामलीला मंच पर इगास बग्वाल उत्सव मनाया जाएगा। इसमें उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, पारंपरिक खानपान और लोककलाओं की झलक देखने को मिलेगी। वैशाली, वसुंधरा और इंदिरापुरम समेत आसपास की सोसायटियों में रहने वाले उत्तराखंडी परिवार भी उत्सव में मनाएंगे।

समिति के अध्यक्ष जयकृत सिंह रावत ने बताया कि इगास उत्तराखंड का प्रमुख पारंपरिक लोकपर्व है और इसे दीपावली के 11 दिन बाद मनाया जाता है। इस पर्व को बूढ़ी दिवाली भी कहा जाता है। मान्यता है कि भगवान राम के अयोध्या लौटने की सूचना पहाड़ों तक देर से पहुंची थी, इसलिए वहां लोगों ने बाद में दीपावली मनाई। रजनी जोशी बताती हैं कि उत्सव में पारंपरिक भैलो खेल मुख्य आकर्षण रहेगा। ढोल-दमाऊं की थाप पर पारंपरिक गीत गाते हुए लोग भैलो खेलेंगे। इसके साथ ही स्थानीय सदस्य झुमैलो, थड्या और चौंफला जैसे पारंपरिक लोकनृत्यों की प्रस्तुति देंगे। महिलाएं पिछौड़ा और घाघरा तथा पुरुष कुर्ता-पायजामा पहनकर कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन


परोसे जाएंगे पहाड़ के पारंपरिक पकवान
समिति के महासचिव विकास शाह और संजय चोहान ने बताया कि आयोजन में पहाड़ी खानपान की भी विशेष व्यवस्था रहेगी। इनमें भड्डू की दाल, भात, आलू-मूली की थिच्वाणी, घर्याळी चटनी, मंडुवे का रोट, कंडाली का साग, अरसा और ककड़ी का रायता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed