{"_id":"5723af814f1c1b522ba92db6","slug":"the-five-samples-suspected-glanders-alerts","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्लैंडर्स के पांच सैंपल संदिग्ध, अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्लैंडर्स के पांच सैंपल संदिग्ध, अलर्ट जारी
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sat, 30 Apr 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
horse
- फोटो : boredpanda
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अश्व प्रजाति और मनुष्य के लिए जानलेवा बीमारी ग्लैंडर्स के लक्षण एक बार फिर पांच घोड़ों में संदिग्ध पाए गए हैं। इसकी पुष्टि के लिए राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा दुबारा सैंपल लिए गए हैं।
रिपोर्ट आने तक इन घोड़ों को फिलहाल अलग सेफ जोन में रखा गया है। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। जिला पशु चिकित्सा अधिकारी डा. बिजेंद्र त्यागी ने बताया कि जनवरी में पांच घोड़ों में पाजिटिव लक्षण मिलने के बाद 400 घोड़ों के सैंपल लिए गए थे।
सभी सैंपल राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र हिसार में जांच के लिए भेजे गए। सभी की रिपोर्ट आ चुकी है इनमें से पांच घोड़ों के सैंपल संदिग्ध पाए गए हैं। एक घोड़ा सौंदा, दो मकरैड़ा और दो जावली गांव के हैं। लक्षण पाजिटिव हैं या नहीं यह सुनिश्चित करने के लिए अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक स्वयं आकर सैंपल ले गए हैं। इनकी रिपोर्ट आने के बाद नए दिशा निर्देश जारी होंगे।
विज्ञापन
पूर्व में भी पांच घोड़ों में मिले थे लक्षण
जनवरी माह में भी पांच घोड़ों में ग्लैंडर्स के लक्षण पाए गए थे। रिपोर्ट आने के तत्काल बाद घोड़ों को मार दिया गया था। जिला प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए सीकरी मेले में घोड़ों के प्रवेश पर रोक लगा दी थी।