फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The five samples suspected glanders, alerts

ग्लैंडर्स के पांच सैंपल संदिग्ध, अलर्ट जारी

Sat, 30 Apr 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sat, 30 Apr 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
The five samples suspected glanders, alerts
horse - फोटो : boredpanda
अश्व प्रजाति और मनुष्य के लिए जानलेवा बीमारी ग्लैंडर्स के लक्षण एक बार फिर पांच घोड़ों में संदिग्ध पाए गए हैं। इसकी पुष्टि के लिए राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा दुबारा सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन


रिपोर्ट आने तक इन घोड़ों को फिलहाल अलग सेफ जोन में रखा गया है। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। जिला पशु चिकित्सा अधिकारी डा. बिजेंद्र त्यागी ने बताया कि जनवरी में पांच घोड़ों में पाजिटिव लक्षण मिलने के बाद 400 घोड़ों के सैंपल लिए गए थे।
विज्ञापन


सभी सैंपल राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र हिसार में जांच के लिए भेजे गए। सभी की रिपोर्ट आ चुकी है इनमें से पांच घोड़ों के सैंपल संदिग्ध पाए गए हैं। एक घोड़ा सौंदा, दो मकरैड़ा और दो जावली गांव के हैं। लक्षण पाजिटिव हैं या नहीं यह सुनिश्चित करने के लिए अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक स्वयं आकर सैंपल ले गए हैं। इनकी रिपोर्ट आने के बाद नए दिशा निर्देश जारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व में भी पांच घोड़ों में मिले थे लक्षण
जनवरी माह में भी पांच घोड़ों में ग्लैंडर्स के लक्षण पाए गए थे। रिपोर्ट आने के तत्काल बाद घोड़ों को मार दिया गया था। जिला प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए सीकरी मेले में घोड़ों के प्रवेश पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed