{"_id":"581b8af94f1c1bd635436735","slug":"the-festive-season-was-over-on-the-roadways-dnwarsha","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेस्टिव सीजन में रोडवेज पर ज्यादा हुई ‘धनवर्षा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेस्टिव सीजन में रोडवेज पर ज्यादा हुई ‘धनवर्षा’
ब्यूरो/ अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Fri, 04 Nov 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
up roadways
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेस्टिव सीजन में इस बार रोडवेज पर बीते साल से ज्यादा ‘धनवर्षा’ हुई। पांच दिनों में अकेले गाजियाबाद डिपो ने 43.17 लाख रुपये कमाए। बीते साल इस डिपो ने सिर्फ 37.65 लाख की कमाई की थी।
इस बार बेहतर सेवा की वजह से रोडवेज की आमदनी बढ़ी है। हालांकि कमाई के मामले में साहिबाबाद डिपो रीजन में नंबर वन पर रहा है। साहिबाबाद डिपो ने पांच दिन में 1.56 करोड़ की कमाई की है।
परिवहन निगम ने फेस्टिव सीजन के लिए इस बार पहले ही तैयारी शुरू कर दी थी। यात्रियों की भीड़ जैसे-जैसे बढ़ती गई, वैसे-वैसे परिवहन निगम ने सड़कों पर अतिरिक्त बसें उतार दीं। यही वजह रही कि इस बार पहले से ज्यादा कमाई हुई।
विज्ञापन
गाजियाबाद डिपो की 58 बसों ने इस साल 1.12 लाख किलोमीटर रनिंग की, जबकि बीते साल 99 हजार किलोमीटर सफर किया था। बीते साल रोडवेज की 53 बसें सड़कों पर उतरीं थीं। रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक गाजियाबाद डिपो ने 26 से 30 अक्तूबर तक 43.17 लाख रुपये की आमदनी की है।
इस बार बीते साल से 5.52 लाख रुपये ज्यादा कमाई की है। यानी प्रतिदिन करीब 1.10 लाख रुपये ज्यादा कमाए। साहिबाबाद डिपो की बसों ने इस फेस्टिव सीजन में 1.56 करोड़, कौशांबी डिपो ने 1.32 करोड़ और हापुड़ ने 88.74 लाख की कमाई की है।
गाजियाबाद डिपो की बसों से इस बार ज्यादा एक्सट्रा ट्रिप लगाई गई। पांच दिन में डिपों ने पहले से बेहतर आमदनी की है। हमने यात्रियों को बेहतर सेवाएं दीं। - आरसी सुखीजा, एआरएम, गाजियाबाद