{"_id":"67c4a9ab7675a38fb70ab287","slug":"the-family-went-to-visit-relatives-thieves-searched-the-house-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-584304-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: रिश्तेदारी में गया परिवार, चोरों ने घर खंगाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: रिश्तेदारी में गया परिवार, चोरों ने घर खंगाला
विज्ञापन
गाजियाबाद। मधुबन-बापूधाम क्षेत्र की दुहाई स्थित खाटूश्याम एंक्लेव में घर का ताला तोड़कर चोर लाखों के आभूषण, नकदी चोरी कर ले गए। परिवार रिश्तेदारी में गया था, इसी दौरान चोरों ने घटना को अंजाम दिया। मामले में पांच दिन बाद मुकदमा दर्ज किया गया है।
खाटूश्याम एंक्लेव निवासी संजय कुमार ने बताया कि 24 फरवरी की सुबह साढ़े 10 बजे पत्नी व बच्चे घर का ताला लगाकर हापुड़ कुआं पूजन के लिए गए थे। एक घंटे बाद पड़ोसियों ने उन्हें कॉल कर बताया कि घर का ताला टूटा है और घर में सारा सामान बिखरा पड़ा है। उन्होंने घर आकर देखा तो घर से सोने व चांदी के लाखों के गहने व 12 हजार की नकदी गायब मिली। उन्होंने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे देखने पर पता चला कि बाइक सवार तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। फुटेज में तीन चोर आए और ताला तोड़कर घर के अंदर जाते नजर आ रहे हैं। मामले में उन्होंने मधुबन बापूधाम थाने में तहरीर दी है। एसीपी कविनगर स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जाएगी।
-