फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The family was busy preparing for their son's wedding.

Ghaziabad News: बेटे की शादी की तैयारियों में जुटा था परिवार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
The family was busy preparing for their son's wedding.
गाजियाबाद। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में विजयनगर थाना क्षेत्र के राहुल विहार निवासी एक कंपनी के मैनेजर और उनके दो बेटों की मौत हो गई। सूचना से घर में कोहराम मचा है। छह को मैनेजर संजय राठौड़ के बड़े बेटे की शादी थी, जिस घर में शहनाई की गूंज सुनाई देने वाली थी, वहां हादसे के बाद चीख और चीत्कार की आवाजें आ रही हैं। संजय कुमार राठौड़ पुत्र शिवनारायण मूलरूप से बिहार के गया शहर निवासी थे। औद्योगिक क्षेत्र में एक निजी कंपनी में बतौर मैनेजर संजय कुमार करीब 15 वर्षों से विजयनगर क्षेत्र में रहे रहे थे। 33 वर्षीय बेटा गौरव गया स्थित प्राथमिक स्कूल में सरकारी अध्यापक थे और छोटा बेटा 30 वर्षीय सौरभ सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटा था। गौरव का विवाह गया निवासी युवती से ही तय किया गया था। छह दिसंबर को गया के एक होटल में गौरव की शादी होनी थी। इसी की तैयारियों में परिजन जुटे थे। गाजियाबाद से खरीददारी करके शनिवार की देर रात संजय कुमार राठौड़ अपने दोनों पुत्रों गौरव और सौरव के साथ बिहार के लिए निकले थे। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के थाना हसनगंज क्षेत्र में उनकी कार एक ट्रॉले से टकरा गई। तीनों को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



होटल खोलने की थी तैयारी

संजय कुमार राठौड़ करीब 15 वर्षों से एक निजी कंपनी में बतौर मैनेजर नौकरी कर रहे थे। उनकी इच्छा थी कि बेटे गौरव की शादी करने के बाद वह गया में ही एक होटल खोलेंगे। इसके लिए उन्होंने जमीन भी खरीद ली थी और परिवार सहित वहीं रहने की तैयारी थी। संजय राठौड़ की पत्नी बेबी का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के लोगों ने बताया कि संजय राठौड़ के तीन बेटे हैं। एक बेटा बिहार में ही रहकर पढ़ाई करता है।
विज्ञापन





उन्नाव के हसनगंज थाना पुलिस ने संपर्क किया था और कुछ जानकारी चाही थी। एक उपनिरीक्षक को पीड़ित परिवार के घर भेजा गया था।

- राजेश कुमार, डीसीपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed