फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The family deposited money for the arrest of the murderers

Ghaziabad News: हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर परिजन ने लगाया जमा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
The family deposited money for the arrest of the murderers
लोनी। बंथला-चिरोड़ी मार्ग पर बृहस्पतिवार रात हुए सोनू हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर शुक्रवार शाम को परिजन ने जाम लगाकर विरोध जताया। रोड जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बताया कि दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया और बाकी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। इसके बाद परिजन मान गए और शव को सुपुर्दे खाक करने के लिए रवाना हो गए। सोनू के भाई मोईन ने शोएब, सलमान, फिजू और आजिम के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, पुलिस का दावा है कि एक हत्यारोपी से कुछ दिन पहले ही विवाद हुआ था, जबकि दूसरे आरोपी ने बहन को परेशान करने की बात पुलिस को बताई है।
विज्ञापन

दरअसल, चिरोड़ी में बृहस्पतिवार देर रात को सोनू की गोली मारकर हत्या करने के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शुक्रवार देर रात परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव सुपुर्दे खाक करने के लिए ले जा रहे थे, लेकिन हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज लोगों ने चिरोड़ी रोड पर परिजन ने जाम लगा दिया। करीब आधा घंटे तक परिजन सड़क पर डटे रहे और पुलिस मौके पर पहुंची तो आश्वासन दिया कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और शनिवार को आरोपियों को गिरफ्तार करके केस का खुलासा कर दिया जाएगा। इसके बाद परिजन शव लेकर कब्रिस्तान के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने बताया कि शोएब ने सलमान, फिजू का सोनू से कुछ विवाद हुआ था। जबकि 10-15 दिन पहले आजिम का भी सोनू से रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस का दावा है कि एक हत्यारोपी को संदेह था कि सोनू उसकी बहन से नजदीकी बढ़ाने का प्रयास कर रहा था। इसलिए इन सभी कारणों के चलते हत्या होने की आशंका है।
विज्ञापन

एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित मोईन की शिकायत पर शोएब, सलमान, फिजू और आजिम से भी विवाद हुआ था। चार हत्यारोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कुछ को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
यह था प्रकरण
चिरोड़ी निवासी सोनू पर चाऊमीन के ठेले के पास बाइक सवार बदमाशों ने कई रांउड फायरिंग की थी। सोनू के सीने में गोली लगने से मौत हो गई। इसके बाद परिजन ने चिरोड़ी-बंथला मार्ग जाम कर दिया था। हालांकि रात में अधिकारियों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया तो वह शांत हो गए। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार तक हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजन ने चिरोडी मार्ग पर जाम लगा दिया। इसके बाद पुलिस ने आश्वासन देकर खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed