फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The Energy Corporation team that had gone to take action against defaulters was beaten up.

Ghaziabad News: बकायेदारों पर कार्रवाई करने गई ऊर्जा निगम की टीम के साथ मारपीट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
The Energy Corporation team that had gone to take action against defaulters was beaten up.
लोनी। कोतवाली क्षेत्र के मुस्तफाबाद कॉलोनी में बुधवार शाम ऊर्जा निगम के कर्मचारियों के साथ लोगों ने मारपीट की। टीम बिजली बिल बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने गई थी। पुलिस ने अधिकारियों की तहरीर पर छह नामजद समेत सात पर रिपोर्ट दर्ज की है। अवर अभियंता पुष्पेंद्र कुमार ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि बिजली बिल बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे लोग चिन्हित किए गए हैं, जिनके बिल जमा नहीं हो रहे हैं। बुधवार को ऊर्जा निगम की टीम ललित, कपिल, प्रदीप, नूरदीन, अमरूद्दीन व राहुल के घर मुस्तफाबाद कॉलोनी पहुंचे। यहां हसनैन के घर पर कार्रवाई करनी शुरू की। हसनैन पर 61,035 रुपये बकाया है। वर्तमान मकान मालिक जाबिर कुरैशी ने अपने साथी नासिर, भतीजे फारुख व सद्दाम, भाभी रेशमा व किरायेदार जाकिर व अन्य लोगों के साथ मिलकर टीम पर हमला कर दिया। आरोप है कि सरकारी कागज फाड़ दिए और विद्युतकर्मी ललित के सिर पर ईंट मार दी। विद्युतकर्मी कपिल व अमीरुद्दीन के कपड़े फाड़ दिए। अधिकारियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed