फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The employee had got friends to loot 23 lakhs in the showroom

Ghaziabad News: कर्मचारी ने दोस्तों से करवाई थी शो-रूम में 23 लाख की लूट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
The employee had got friends to loot 23 lakhs in the showroom
गाजियाबाद। सिहानी गेट के घूकना मोड़ न्यू आर्यनगर स्थित एलजी इलेक्ट्रानिक्स शो-रूम में 23 अप्रैल की रात दस बजे हुई 23 लाख 17 हजार रुपये की लूट शो-रूम के कर्मचारी संतोष ने ही दोस्तों से करवाई थी। उसके दोस्त प्रिंस पर बैंक का पांच लाख कर्ज था। इसे चुकाने के लिए लूट की साजिश रची गई। सीसीटीवी फुटेज में संतोष वारदात के दौरान प्रिंस और उसके साथ आए आकाश को इशारा करते हुए नजर आया। इसी से पुलिस को उस पर शक हो गया। सख्ती से पूछताछ हुई तो उसने लूट में शामिल दोस्तों के नाम-पते बता दिए। लूटी गई रकम आकाश के भाई टिंकू के पास रखी गई थी। पुलिस ने नंदग्राम क्षेत्र के निवासी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर 23 लाख रुपये बरामद कर लिए।
विज्ञापन

डीसीपी निपुण अग्रवाल ने आरोपियों से हुई पूछताछ के हवाले से बताया, हरसिमरन सलूजा के शो-रूम में संतोष दस साल के कर्मचारी है। उसने अपने काम से मालिक का भरोसा जीत लिया तो मैनेजर योगेश शर्मा उसे कैश रूम में प्रवेश देने लगे। यहां रोज लाखों का कैश देख उसकी नीयत डोल गई। प्रिंस उससे बैंक का कर्ज चुकाने के लिए रकम मांग रहा था। उसने प्रिंस से कहा कि अगर शो-रूम में लूट कर ली जाए तो न केवल कर्ज उतर जाएगा बल्कि सभी दोस्तों के हाथ अच्छी-खासी रकम लग जाएगी। संतोष को 12 हजार रुपये प्रति माह वेतन मिलता था, इससे वह संतुष्ट नहीं था। उसने लूट की साजिश तैयार की। प्रिंस ने आकाश को शामिल किया। संतोष घूकना मोड़, प्रिंस हरवंशनगर, आकाश और टिंकू नंदग्राम के ई-ब्लॉक के निवासी हैं।
विज्ञापन



बिना नंबर प्लेट की बाइक से आए

आकाश अपनी बिना नंबर प्लेट की बाइक पर प्रिंस को लेकर पहुंचा। कैश रूम में संतोष ने दोनों से इशारे से कहा कि मैनेजर पर तमंचा तान दो। उन्होंने ऐसे ही किया। इसके बाद कैश से भरा बैग लूटकर ले गए। प्रिंस और आकाश मंकी कैप पहनकर आए थे। फुटेज में पुलिस उन्हें पहचान नहीं पा रही थी लेकिन संतोष ने जो इशारा किया, उससे पुलिस को खुलासे का रास्ता मिल गया। आकाश ने पुलिस को गुमराह करने के लिए लूट के बाद बाइक मॉडिफाइड करवा दी थी। एफआईआर में लूट की रकम 30 लाख बताई गई थी। बाद में पता चला कि बदमाश 23 लाख 17 हजार रुपये ले गए हैं। डीसीपी ने बताया कि खुलासे में शामिल पुलिस टीम को 50 हजार का इनाम दिया जाएगा। आरोपियों से दो तमंचे, दो कारतूस और चार किलो गांजा बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हापुड़ के रोहित से खरीदे थे तमंचे

पुलिस पूछताछ में प्रिंस और आकाश ने बताया कि वे हापुड़ के कंवल नामक के युवक को जानते हैं। कंवल ने एक बार कहा था कि वह तमंचे बेचने वाले रोहित को जानता है। शो-रूम में लूट के लिए कंवल ने ही रोहित से 18 हजार रुपये में दो तमंचे और दो कारतूस दिलवाए थे। पुलिस कंवल और रोहित की तलाश कर रही है।



गांजा तस्कर बनना चाहता था संतोष

संतोष ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसे शो-रूम में 12 हजार रुपये महीने वेतन मिलता है। उसके खर्च इससे कहीं ज्यादा हैं। और पैसा कमाने के लिए उसने गांजा तस्करी करने की सोची थी। दिल्ली के एक युवक से वह चार किलो गांजा खरीद लाया था। उससे यह बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है कि उसने कुछ तस्करों के नाम बताए हैं। उनके बारे में पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed