फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The dream of the poor will be fulfilled with Rs 2.62 crores

Ghaziabad News: 2.62 करोड़ से पूरा होगा गरीबों का सपना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 01:36 PM IST
विज्ञापन
The dream of the poor will be fulfilled with Rs 2.62 crores
हापुड़। एक घर हो अपना का सपना संजोए बैठे परिवारों को जल्द बड़ी राहत मिलेगी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2.62 करोड़ रुपये से 550 आवासों के अधूरे निर्माण को पूरा करने के लिए दी जाएगी। डूडा के अधिकारियों ने तीसरी किस्त जारी करने के लिए शासन को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


आचार संहिता के कारण लंबे समय से इन भवन स्वामियों को निर्माण के लिए किस्त जारी नहीं हो रही थी। इस कारण मकान बनाने का सपना समय से पूरा नहीं हो पा रहा था। वहीं, अधूरे निर्माण के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस कारण अभ्यर्थी विकास भवन में स्थित कार्यालय के चक्कर काट रहे थे।
विज्ञापन


बता दें कि योजना की शुरूआत से लेकर अब तक लगभग आठ हजार परिवारों को लाभ मिल चुका है। इसके लिए लगभग 12 हजार लोगों ने आवेदन किया था। शेष फार्म कई कारणों से निरस्त कर दिए गए थे। जिन लोगों का योजना के तहत चयन हुआ था। उन्हें घर बनवाने वाले के लिए तीन किस्तों में ढाई-ढाई लाख रुपये दिए जाने हैं। सरकार द्वारा पहली किस्त 50 हजार रुपये, दूसरी डेढ़ लाख रुपये और तीसरी किस्त में 50 हजार रुपये दी जाती है। इनमें से लगभग 550 परिवार ऐसे हैं, जिन्हें तीसरी किस्त नहीं मिली थी। इस कारण निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में डूडा के शहरी मिशन प्रबंधक मंजीत सिंह का कहना है कि तीसरी किस्त के लिए शासन को पत्र भेजा है। 2.62 करोड़ रुपये से 550 परिवारों को लाभ दिया जाना है।

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed