फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The District Magistrate inspected roads under construction and issued instructions to remove the poles within 10 days

Ghaziabad News: डीएम ने निर्माणाधीन सड़कों का किया निरीक्षण, 10 दिन में खंभों को हटाने के दिए निर्देश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
The District Magistrate inspected roads under construction and issued instructions to remove the poles within 10 days
गाजियाबाद में चल रही लोक निर्माण विभाग की निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायज
गाजियाबाद। लोक निर्माण विभाग की निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लेने के लिए बुधवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ कई सड़कों का निरीक्षण किया। भाटिया मोड़ आरओबी से लाल कुआं की ओर जा रही सड़क के चौड़ीकरण में आ रहे बिजली के खंभों को 10 दिन में हटाने के निर्देश ऊर्जा निगम के अधिकारियों को दिए। इसी के साथ ही साइनेज बोर्ड भी निर्माण के दौरान हटाने के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने इसके उपरांत ज्ञानी बॉर्डर से मोहननगर मार्ग (अजनारा मोड़) पर संचालित विशेष मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्यामपार्क मेट्रो स्टेशन के नीचे सीसी मार्ग निर्माण कार्य को तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए। साथ ही शहीदनगर मेट्रो स्टेशन के नीचे निर्मित सीसी मार्ग का भी निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीसी मार्ग को पूर्ण स्वीकृत चौड़ाई में विकसित करते हुए शेष बिटुमिनस कार्य भी उच्च गुणवत्ता के साथ अगले 15 दिन के अंदर पूरे किए जाएं, जिससे आमजन को बेहतर व सुरक्षित यातायात सुविधा उपलब्ध हो सके। निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रामराजा, सहायक अभियंता डीके शर्मा, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता सहित संबंधित विभाग के इंजीनियर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed