फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The discount was about to end, the bill could not be recovered

Ghaziabad News: छूट खत्म होने को आई, बिल वसूली नहीं हो पाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
The discount was about to end, the bill could not be recovered
गाजियाबाद। एक मुश्त समाधान योजना के तीनों चरण शुक्रवार को खत्म होने वाले हैं, लेकिन अभी भी 385 करोड़ रुपये का बकाया बिल उपभोक्ताओं से जमा नहीं कराया जा सका है। योजना की शुरुआत से पहले जोन एक में 49 करोड़, जोन दो में 348 करोड़ और जोन तीन में 62 करोड़ रुपये का बिल उपभोक्ताओं पर बकाया था। योजना के समाप्त होने के एक दिन पहले तक तीनों जोन ने कुल 73.84 करोड़ की ही रिकवरी पूरी की।
विज्ञापन

जोन एक के मुख्य अभियंता अशोक सुंदरम ने बताया कि जोन एक में 57290 उपभोक्ताओं पर 49 करोड़ रुपये का बिजली का बिल बकाया था। एक मुश्त समाधान योजना का लाभ उठाते हुए 11545 उपभोक्ताओं ने 8.37 करोड़ रुपये के बिल का भुगतान किया। 45745 ऐसे उपभोक्ता अभी भी जोन एक में बचे हैं, जिन्होंने न तो ओटीएस के तहत पंजीकरण कराया और न ही अपने बिल का भुगतान कर रहे हैं।
विज्ञापन


जोन दो के मुख्य अभियंता नरेश भारती ने बताया कि जोन दो में 1,55,926 उपभोक्ताओं को ओटीएस योजना के तहत पात्र थे। जिनपर 348 करोड़ रुपये का विद्युत का बिल बकाया है। 52,429 बकायेदार उपभोक्ताओं ने ओटीएस के तहत पंजीकरण कराते हुए करते हुए व 63 हजार उपभोक्ताओं ने बिना ओटीएस का लाभ उठाए 32 करोड़ रुपये के बकाया बिल का भुगतान किया। इस दौरान लगभग 40 हजार बकायेदारों के यहां कार्रवाई करते हुए उनके लाईन काटी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोन तीन के मुख्य अभियंता दीपक अग्रवाल ने बताया कि जोन तीन में 89080 उपभोक्ताओं पर 62 करोड़ रुपये के बिल का बकाया है। तीनों चरण के दौरान 18,659 उपभोक्ताओं ने 12.94 करोड़ रुपये के बिल का भुगतान किया। ऐसे में जोन तीन में 70,421 ऐसे उपभोक्ता हैं। जिन्होंने अभी तक अपने बिल का भुगतान नहीं किया है।

50 हजार से अधिक लाॅग पेंड के मामले : तीनों जोन में 50 हजार से अधिक ऐसे मामले हैं, जिन्होंने ऊर्जा निगम के लाखों रुपये के बिल को रोककर रखा है। इनपर उपभोक्ताओं ने पिछले एक साल से ऊर्जा निगम के बिल के एक भी रुपये का भुगतान नहीं किया है। इनपर कार्रवाई भी की गई है। कनेक्शन काटने के साथ ही इनको आरसी भी जारी किया गया, लेकिन अब भी यह बकाए बिल का भुगतान नहीं कर रहे हैं।

कनेक्शन लेने के बाद छह हजार उपभोक्ता गायब : बिजली के बिल के बकायेदारों में छह हजार से अधिक ऐसे मामले हैं, जिन्होंने कनेक्शन लेने के बाद से अब तक एक भी रुपये जमा नहीं कराया है। ऐसे उपभोक्ताओं पर बकाया वसूली के लिए ऊर्जा निगम की टीम इनकी लगातार तलाश कर रही है। क्योंकि या तो यह किसी के यहां किराये के मकान में रहकर कारोबार किया और कनेक्शन लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed