फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The director of a stock trading company fled with crores of rupees from people

Ghaziabad News: लोगों से करोड़ों रुपये लेकर भागे स्टॉक ट्रेडिंग कंपनी के निदेशक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
The director of a stock trading company fled with crores of rupees from people
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र चिरंजीव विहार निवासी हर्ष तेवतिया ने गौतमबुद्धनगर स्थित ट्रेड कॉप्स प्रा. लि. कंपनी के निदेशकों पर लोगों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। बताया कि स्टॉक ट्रेडिंग और निवेश योजना के नाम पर रुपये जमा कराए गए। झांसा दिया कि जमा धनराशि का हरेक सप्ताह दो प्रतिशत लाभांश मिलेगा। एक वर्ष लाभांश देने के बाद चारों निदेशक कंपनी बंद कर भाग गए। निदेशकों ने पीड़ित और उनकी मां से भी 14.16 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। पीड़ित ने कंपनी के चार निदेशकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

एसीपी कविनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि हर्ष तेवतिया के मुताबिक वर्ष 2023 में सोशल मीडिया पर उन्होंने एक विज्ञापन देखा। इसमें ब्रोकर ने अपना नंबर लिखा था। संपर्क करने पर पता चला कि गौतमबुद्धनगर में ट्रेड कॉप्स प्रा. लि. नामक कंपनी स्टॉक ट्रेडिंग और निवेश योजनाओं में धनराशि खर्च करती है। 24 माह के लिए पैसा जमा किया जाएगा और धनराशि का दो प्रतिशत लाभांश ग्राहक को प्रति माह दिया जाएगा। झांसे में आकर उन्होंने अपने और माता प्रीति तेवतिया के नाम पर दो एकाउंट से कंपनी में लाखों रुपये जमा किए। कुछ दिनों तक मुनाफा आता रहा और वर्ष 2025 में बंद कर दिया गया। रुपये वापस मांगने पर कभी सरवर डाउन तो कभी कंपनी में नुकसान होने का दावा किया गया। पीड़ित के अनुसार ट्रेड कॉप्स प्रा. लि. के निदेशक दीपक ठाकुर और उनकी पत्नी कमल ठाकुर निवासी गांधीनगर दिल्ली व संजय वर्मा और उनकी पत्नी गगनदीप कौर निवासी मुल्तानी मोहल्ला पूर्वी दिल्ली कंपनी बंद कर रातोंरात भाग गए।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने कंपनी के संचालकों से मुलाकात की तो पता चला कि सैकड़ों लोगों से करोड़ों रुपयों की धोखाधड़ी की है। इस धनराशि से कंपनी के निदेशकों ने मथुरा जिले के छाता में 15 एकड़ जमीन 25 करोड़ रुपये में खरीदी है। पीड़ित ने कविनगर थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर उनकी संपत्ति की जांच करने और 14.16 लाख रुपये वापस दिलाने की मांग की है। एसीपी ने बताया कि कंपनी की बाबत जानकारी जुटाई जा रही है। जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed