फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The DCP sought clarification from three investigators over the delay in the investigation

Ghaziabad News: जांच में हुई देरी, तीन विवेचकों से डीसीपी ने मांगा स्पष्टीकरण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
The DCP sought clarification from three investigators over the delay in the investigation
गाजियाबाद। डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बुधवार को नगर जोन की लंबित विवेचनाओं की समीक्षा बैठक की। लापरवाही बरतने वाले कविनगर, कोतवाली और नंदग्राम में तैनात तीन विवेचकों से लंबित विवेचनाओं की बाबत स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण में जांच में हुई देरी के सही कारण न बताने पर उपनिरीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामले भी सामने आए हैं कि उपनिरीक्षक विवेचना आधी-अधूरी छोड़कर अन्य थानों में तैनात हो गए हैं। ऐसे विवेचकों को बृहस्पतिवार को बुलाया गया है।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि आईटी एक्ट और मारपीट व दहेज के मामलों की विवेचना की समीक्षा की गई है। इस दौरान बाहरी जनपदों में मौजूद वादी और प्रतिवादियों के बयान न लेने, इलेक्ट्रिक साक्ष्य की कमी और काम में लापरवाही बरतने वाले उपनिरीक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। गत दिनों सिटी जोन में 85 उपनिरीक्षकों के ट्रांसफर किए गए थे। इनमें से कुछ विवेचक ऐसे हैं, जिन्होंने अपनी विवेचनाएं आधी-अधूरी छोड़कर दूसरे थानों में ड्यूटी ज्वाइन कर ली। बृहस्पतिवार को ऐसे उपनिरीक्षकों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed