फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The criminal who came on a date from jail had demanded extortion money from the meat businessman.

Ghaziabad News: जेल से तारीख पर आए बदमाश ने मांगी थी मांस कारोबारी से रंगदारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
The criminal who came on a date from jail had demanded extortion money from the meat businessman.
लोनी। गिरी मार्केट कॉलोनी के मांस कारोबारी अब्दुल सलाम से फोन पर रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कस्टडी में जेल से तारीख पर कोर्ट आए बदमाश पवन उर्फ कल्लू को दोनों आरोपियों ने फोन उपलब्ध कराया था। धमकी के बाद दोनों आरोपी होटल में रंगदारी वसूलने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन

एसीपी सूर्यबली मौर्या ने बताया कि मांस कारोबारी अब्दुल सलाम से फोन पर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में केतन निवासी हर्ष विहार दिल्ली और मौ. सैफ खान निवासी ग्राम पसोंड़ा को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दोनों रंगाई-पुताई का काम करते हैं। सैफ के पिता डासना जेल में सजायाफ्ता हैं। सैफ अपने पिता की पैरवी कर रहा है। पैरवी के चलते वह अक्सर गाजियाबाद कचहरी में पेशी पर आता रहा है। सैफ के पिता के कारण दोनों की पवन उर्फ कल्लू से दोस्ती हो गई थी। पैसों के लालच में आकर पवन उर्फ कल्लू को फोन उपलब्ध कराया था। एक दिसंबर को पुलिस कस्टडी में पवन उर्फ कल्लू तारीख पर गाजियाबाद कोर्ट में आया था, जहां केतन और सैफ ने उसे मोबाइल फोन उपलब्ध कराया था। पवन उर्फ कल्लू ने फोन पर मीटर कारोबारी से रंगदारी मांगी थी। इसके बाद दोनों आरोपी बृहस्पतिवार को सलाम से रंगदारी वसूलने पहुंचे थे लेकिन सलाम ने पैसे देने से मना कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed