फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The corporation will demolish the 50-year-old water tank built in MMG

Ghaziabad News: एमएमजी में बनी 50 साल पुरानी पानी की टंकी तोड़ेगा निगम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
The corporation will demolish the 50-year-old water tank built in MMG
गाजियाबाद। जिला एमएमजी अस्पताल परिसर में स्थित करीब 50 साल पुरानी जर्जर पानी की टंकी को नगर निगम की ओर से ध्वस्त किया जाएगा। इसके चलते लंबे समय से हादसे का खतरा बना रहता है। नगर निगम ने करीब 22 लाख रुपये का अनुमानित खर्च तय किया है। इसका टेंडर जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

जलकल विभाग के महाप्रबंधक केपी आनंद ने बताया कि एमएमजी अस्पताल की यह पानी की टंकी जर्जर हालत में है। अस्पताल प्रशासन की ओर से इसे हटाने की मांग लगातार उठाई जा रही है। टंकी के आसपास जिला महिला अस्पताल, मोर्चरी और आईओटी की ओर जाने वाला रास्ता है, जहां से रोजाना हजारों लोगों की आवाजाही रहती है। टंकी की दीवारों में दरारें हैं और कई जगह से इसका आधार भी कमजोर है। उन्होंने कहा कि टंकी को चरणबद्ध तरीके से गिराया जाएगा, जिससे आसपास की इमारतों को कोई नुकसान न पहुंचे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed