फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The corporation launched a 157-hour mega-cleanliness drive involving 5,200 personnel.

Ghaziabad News: निगम ने 5200 कर्मियों के साथ शुरू किया 157 घंटे का महासफाई अभियान शुरू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
The corporation launched a 157-hour mega-cleanliness drive involving 5,200 personnel.
साहिबाबाद। शहर को स्वच्छ बनाने और लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करने के लिए नगर निगम ने 157 घंटे के महा सफाई अभियान शुक्रवार को का राजेंद्र नगर में महापौर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने शुभारंभ किया। अभियान के तहत दो अक्तूबर तक नगर निगम के सभी जोन में दिन-रात सफाई कराई जाएगी। इस दौरान सफाई मित्रों के साथ स्थानीय लोगों, छात्र-छात्राओं, सामाजिक संस्थाओं और व्यापारियों को भी अभियान से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


अभियान के शुभारंभ अवसर पर महापौर ने कहा कि शहर को स्वच्छ रखना केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक को इसमें अपनी भूमिका निभानी होगी। वहीं, नगर निगम की ओर से अभियान के दौरान व्यापारी वर्ग से विशेष सहयोग लेने की योजना बनाई गई है। वहीं, छात्र-छात्राओं और सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। नगर आयुक्त ने बताया कि अभियान के लिए करीब 5200 सफाई मित्रों की ड्यूटी लगाई गई है। कर्मचारियों की टीम बनाकर सभी जोन में लगातार सफाई कराई जाएगी। अभियान के दौरान प्रमुख स्थानों के साथ ही वार्डों में भी विशेष सफाई पर जोर रहेगा। इसके लिए पार्षदों और स्थानीय लोगों का सहयोग लिया जाएगा। नगर आयुक्त ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर स्वच्छता अभियान में भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed