{"_id":"6449826b4c3df7fdb7006fa9","slug":"the-coil-and-bracelet-were-cheated-from-the-elderly-mother-of-the-bank-worker-shahibabad-news-c-30-1-90400-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: टप्पेबाजों ने बैंककर्मी की बुजुर्ग मां से कुंडल व कंगन ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: टप्पेबाजों ने बैंककर्मी की बुजुर्ग मां से कुंडल व कंगन ठगे
विज्ञापन
इंदिरापुरम। तीन महिला टप्पेबाजों ने शनि बाजार में सब्जी लेने गई बैंककर्मी की बुजुर्ग मां को झांसे में लेकर कुंडल व कंगन ठग लिए। टप्पेबाज नकली नोटों की गड्डी बुजुर्ग को थमाकर चली गईं। घर जाकर रूमाल खोलकर देखने पर बुजुर्ग को अपने साथ ठगी होने का पता चला। बुजुर्ग महिला के बेटे ने इंदिरापुरम थाने में प्रतिरूपण द्वारा धोखा देने की धारा में मुकदमा दर्ज कराया है।
अभयखंड निवासी बैंककर्मी अनिल कुमार ने बताया कि उनकी 72 वर्षीय मां शनिवार शाम करीब सात बजे बाजार से सब्जी लेने के लिए गई थीं। बाजार में तीन महिलाएं मिलीं थीं। तीनों महिला उनकी मां से बात करते हुए बाजार के पीछे ले गईं। बातों में भविष्य की अनहोनी का डर दिखाकर दोनों कान के कुंडल व हाथों के टॉप्स उतरवाक रुमाल में रखवा लिए। उसके बाद चारों बात करते हुए परशुराम चौक तक आए।
तीन में से एक महिला ने उनकी मां को कागज में लिपटी नोटों की गड्डी पकड़ने के लिए बोलकर अभी आने की बात कही। काफी देर तक तीनों महिला वापस नहीं आईं। उनकी मां बाजार के दो तीन चक्कर काटे और वह वापस घर आ गईं। उनकी मां ने घर आकर रुमाल खोला तो उसमें प्लास्टिक के कंगन थे जबकि नोटों की गड्डी नकली थी। बुजुर्ग के बेटे ने रात में ही अभयखंड चौकी जाकर शिकायत की। अगले दिन इंदिरापुरम थाना पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि टप्पेबाज तीन महिलाओं में से एक ने हल्के हरे रंग का सूट सलवार व दूसरी महिला ने लाल रंग का सूट पहन रखा था, जबकि तीसरी महिला भी सूट पहने थी। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। टप्पेबाजों की तलाश में टीम को लगाया है।
अब महिला टप्पेबाज गिरोह हुआ सक्रिय
टीएचए में टप्पेबाजी करने वाला महिला गिरोह भी सक्रिय होना सामने आया है। पूर्व में इंदिरापुरम, वैशाली, कौशांबी, साहिबाबाद थाना क्षेत्र में टप्पेबाजी की वारदात हो चुकी है। पुलिस बनकर गहने ठगने वाला सरदार गिरोह को भी पुलिस नहीं पकड़ पाई है। अब महिला टप्पेबाज बनकर वारदात को अंजाम देना पुलिस के लिए चुनौती है।