फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The bullies beat the young man, pelted stones and vandalized him.

Ghaziabad News: दबंगों ने युवक को पीटा, पथराव और तोड़फोड़ की

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
The bullies beat the young man, pelted stones and vandalized him.
लोनी। अंकुर विहार थाना क्षेत्र के नसबंदी कॉलोनी में दबंगों ने युवक के साथ मारपीट की। मारपीट के बाद आरोपियों ने युवक के घर पहुंच कर करीब पांच मिनट तक पथराव किया। घर के बाहर खड़ी स्कूटी, सीसीटीवी कैमरे और गेट तोड़े। पीड़ित की पत्नी ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत की है। गुड़िया पत्नी अनीस निवासी नसबंदी कॉलोनी ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि शनिवार रात वह घर पर अकेली थीं। तभी तोहिद, शादाब समेत उसके दो दोस्त ने घर पर हमला कर दिया। घर के बाहर खड़ी स्कूटी, गेट व कैमरे तोड़ दिए। उनके पति अनीस को लाठी डंडों से पीटा। अनीस का पैर टूट गया है। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर गए है। इस घटना के वायरल वीडियो में आरोपी स्कूटी, सीसीटीवी कैमरे और गेट तोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि मामले में शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed