फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The body was examined by cutting the neck but the cause of death is still not clear

Ghaziabad News: शव की गर्दन काटकर कराई जांच फिर भी मौत का कारण स्पष्ट नहीं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
The body was examined by cutting the neck but the cause of death is still not clear
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गाजियाबाद। निवाड़ी गांव के निवासी नेपाल सिंह की मौत के मामले में पुलिस की जांच रिपोर्ट पर कोर्ट ने सवाल उठाए हैं। एसीजीएम जसवीर सिंह यादव ने जांच रिपोर्ट को निराधार मानकर पुनः जांच आदेश दिए हैं। इस मामले में पुलिस ने नेपाल सिंह के शव की गर्दन काटकर फोरेंसिक लैब में जांच कराई। इसके बावजूद मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।

एसीजीएम जसवीर सिंह यादव ने अपने आदेश में कहा कि निवाड़ी पुलिस की रिपोर्ट भ्रामक और झूठी है। इस मामले में आरोपी बताए गए शख्स को तीन दिनों तक थाने में बैठाकर छोड़ दिया गया। सवाल उठाए कि केस डायरी में डॉ. एके विश्कर्मा के बयानों में साफ है कि नेपाल के सिर को रासायनिक परीक्षण के लिए पुलिस को सौंपा गया।
विज्ञापन




विवेचक ने उल्लेख किया है कि सिर का टुकड़ा मेरठ मेडिकल कॉलेज भेजा गया। मेडिसन एवं विधि विज्ञान की रिपोर्ट में सिर में कोई चोट नहीं पाई गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में अल्कोहल या किसी भी तरह का विष नहीं पाया गया। विवेचक ने नेपाल सिंह की नशे में मृत्यु होना दर्शाया। कोर्ट ने सवाल किया है कि आखिर शव की गर्दन काटकर परीक्षण कराने का क्या उद्देश्य था। जबकि सिटी स्कैन और अन्य जांच सुविधाएं जिले में संचालित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला

नेपाल सिंह निवासी निवाड़ी पर ऊर्जा निगम का 30 हजार रुपये बकाया था। बिजली कर्मचारियों ने किस्तों में 10-10 हजार रुपये जमा करने की बात कही। नेपाल सिंह गांव के व्यक्ति के कोल्हू पर मजदूरी करते थे और संचालक से 10 हजार रुपये लाने की बात कहकर घर से निकले थे। उनका शव पांच जून 2023 को गन्ने के खेत में मिला। उनके परिवार की ओर से इस मामले की शिकायत मानवाधिकार आयोग में भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed