Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The blast at the police outpost has reopened old wounds

Ghaziabad News: पुराने जख्म हरे कर गया चौकी में धमाका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
The blast at the police outpost has reopened old wounds
गाजियाबाद। वसुंधरा पुलिस चौकी में हुए धमाके ने जिले के पुराने जख्म हरे कर दिए हैं। गाजियाबाद का पहले भी ऐसी घटनाओं से सामना हो चुका है। वर्ष 1994 में आतंकियों से लोहा लेते हुए जिले में तैनात एक निरीक्षक समेत दो पुलिसकर्मी शहीद हुए थे। वहीं, मसूरी में थाने पर हमला कर आग लगाने की घटना भी हुई थी। इस दौरान हुई फायरिंग में छह लोगों की जान गई थी।
विज्ञापन


साहिबाबाद में ट्रेन में हुआ था धमाका
पूर्व सहायक शासकीय अधिवक्ता रमेश यादव ने बताया कि वर्ष 1997 में दिल्ली से गाजियाबाद आ रही फ्रंटियर मेल में साहिबाबाद में बम धमाका हुआ था। इसमें पुलिसकर्मी समेत दो लोग घायल हुए थे। इस हमले में अब्दुल करीम टुंडा का नाम सामने आया था। उसे 2013 में नेपाल से गिरफ्तार किया गया था। टुंडा पर वारदात को अंजाम देने का आरोप है। इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रही है।
विज्ञापन


विदेशी नागरिकों को बनाया था बंधक
समाजसेवी नाहर सिंह यादव ने बताया कि वर्ष 1994 में आतंकियों ने मौलाना मसूद अजहर और मुश्ताक अहमद जरगर समेत 10 आतंकियों की रिहाई के लिए चार विदेशी नागरिकों का अपहरण किया था। पाकिस्तान जाकर हरकत-उल-अंसार नामक संगठन की मदद से दिल्ली से चार विदेशी नागरिकों को अगवा किया गया था। इनमें से एक को गाजियाबाद के मसूरी और तीन को सहारनपुर में रखा गया था। इस मामले में उस समय साहिबाबाद थाने में तैनात निरीक्षक ध्रुव लाल और सिपाही राजेश यादव ने अपनी शहादत देकर सभी विदेशी पर्यटकों को आतंकियों के कब्जे से मुक्त कराया था। मौलाना मसूद अजहर बाद में जैश-ए-मोहम्मद का सरगना बना।
विज्ञापन
विज्ञापन


मसूरी थाने में लगाई गई थी आग
वर्ष 2012 में रेलवे ट्रैक पर धार्मिक ग्रंथ के पन्ने मिलने के बाद लोगों ने उनके अपमान का आरोप लगाकर मसूरी थाने में हंगामा किया था। मामला बढ़ने पर कुछ अराजक तत्वों ने थाने में आग लगा दी थी। इस दौरान हुई फायरिंग में छह लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed