{"_id":"67daa162e25d839dd209b294","slug":"the-battery-kept-in-the-house-exploded-the-couple-and-two-children-got-burnt-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बैटरी में अचानक हुआ धमाका, घर में मौजूद दो बच्चे सहित दंपती झुलसा; बेटी की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बैटरी में अचानक हुआ धमाका, घर में मौजूद दो बच्चे सहित दंपती झुलसा; बेटी की हालत नाजुक
Wed, 19 Mar 2025 04:20 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 19 Mar 2025 04:20 PM IST
सार
गाजियाबाद के विजयनगर क्षेत्र की सर्वोदय कॉलोनी निवासी बोबी (37) के घर में बुधवार की सुबह तेज धमाके के साथ बैटरी फट गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद के विजयनगर क्षेत्र की सर्वोदय कॉलोनी निवासी बोबी (37) के घर में बुधवार की सुबह तेज धमाके के साथ बैटरी फट गई। कमरे में मौजूद बोबी व उनकी पत्नी बेबी (35) बेटा विवेक (8) और बेटी परी (5) के ऊपर बैटरी का तेजाब गिरने से झुलस गए। आसपास के लोगों ने दंपती और बच्चों को एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया है। बच्ची परी की हालत नाजुक होने पर चारों को दिल्ली रेफर कर दिया गया है।
शॉर्ट सर्किट से बैटरी में लगी आग
उधर, विजयनगर क्षेत्र के सिद्धार्थ विहार स्थित प्रतीक ग्रैंड सिटी के एक फ्लैट में रखी बैटरी में अचानक आग लग गई। मालिक ने बैटरी को फ्लैट से बाहर निकालकर बालकनी में रख दिया। बैटरी से निकला धुआं सोसाइटी की बहुमंजिला भवनों से ऊपर तक पहुंच गया। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि कंट्रोल रूम पर कोई सूचना नहीं दी गई है। पूछताछ करने पर पता चला कि फ्लैट मालिक ने खुद ही बैटरी में लगी आग पर काबू पा लिया था।