फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The basement was filled with knee-deep water, more than 500 vehicles were stuck

Ghaziabad News: बेसमेंट में घुटनों तक भरा पानी, पांच सौ से अधिक गाड़ियां फंसी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
The basement was filled with knee-deep water, more than 500 vehicles were stuck
गाजियाबाद। प्रतीक ग्रांड सोसायटी के बेसमेंट-दो से शनिवार को पूरे दिन लोग गाड़ियों को क्रेन और ट्रैक्टर के जरिये निकलवाते नजर आए। इसके लिए उन्हें अच्छी-खासी रकम भी चुकानी पड़ रही है। बेसमेंट में अभी तक घुटनों तक पानी जमा है।
विज्ञापन

प्रतीक ग्रांड सोसायटी में दो बेसमेंट हैं। बेसमेंट एक और बेसमेंट दो। दोनों में दो-दो हजार गाड़ियां खड़ी होती हैं। पानी में अभी तक पांच सौ से अधिक गाड़ियां फंसी हैं। लोग उसे पूरे दिन निकलवाते नजर आए। इसके लिए सोसायटी के ग्रुप में ट्रैक्टर और क्रेन वाले का नंबर भी शेयर किया गया है, जिससे लोग इसका लाभ लेकर अपनी गाड़ी निकलवा सकें।
विज्ञापन

निवासी भानुप्रकाश ने बताया कि बेसमेंट में पानी भरने के समय वह अपने गांव गए थे। शुक्रवार शाम को लौटे तो देखा गाड़ी का बुरा हाल हो चुका है। शनिवार सुबह उन्होंने ट्रैक्टर वाले को बुलाया। उसने 1500 में एक गाड़ी निकाली। क्रेन वाले एक गाड़ी के तीन हजार और दो गाड़ी के 3500 रुपये वसूल रहे हैं। उनका कहना है कि एक तो हम पानी भरने से परेशान हैं, ऊपर से गाड़ी डैमेज होने से अतिरिक्त आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास यादव की पार्किंग में दो गाड़ियां खड़ी थीं। उन्होंने शनिवार को 2500 रुपये देकर ट्रैक्टर से दोनों गाड़ियां निकलवाईं। उनका कहना है कि हर कोई हमें लूट रहा है। गाड़ी की साधारण सर्विस चार से पांच हजार में होती है, लेकिन इस हादसे के बाद कंपनी वाले सर्विस के 25 से 30 हजार मांग रहे हैं। कंपनी के बाहर सर्विस वाले भी दो से तीन हजार रुपये लेते हैं। वह भी सर्विस के 10 से 12 हजार रुपये मांग रहे हैं। हमें तो हर कोई लूट रहा है।
- सर्विस वाले भी लूट रहे कार मालिकों को
- कंपनी 25 से 30 हजार मांग रहीं



- बाहर 10 से 12 हजार रुपये मांग रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed