फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The air in Loni was suffocating, with the AQI reaching 329.

Ghaziabad News: दम घोंटू रही लोनी की हवा, एक्यूआई रहा 329

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
The air in Loni was suffocating, with the AQI reaching 329.
साहिबाबाद। पीसीबी ओर से लोनी में अवैध फैक्टरियों के खिलाफ आए दिन कार्रवाई की जा रही है,बावजूद इसके हवा की गुणवत्ता में कुछ विशेष सुधार नहीं आ पा रहा। बृहस्पतिवार को भी लोनी का वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के पार रहा । जो बेहद खराब श्रेणी माना जाता है। देश के सर्वाधिक प्रदूषित इलाकों में 329 एक्यूआई के साथ लोनी दूसरे स्थान पर रहा। पहले स्थान पर मेरठ के एमआईईटी कॉलेज का एक्यूआई 346 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

24 घंंटे के अंतराल में जनपद के साथ ही लोनी के एक्यूआई में भी कमी दर्ज की गई लेकिन लोनी की हवा बेहद खराब श्रेणी में फिर भी बनी रही। बुधवार को गाजियाबाद का एक्यूआई 304 दर्ज किया गया था। 24 घंटे के अंतराल में 52 अंंकों की कमी के बाद जनपद की हवा बेहद खराब से खराब श्रेणी में आई। वहीं लोनी का एक्यूआई बुधवार को 378 था, जिसमें चौबीस घंटे के दौरान 49 अंकों की कमी दर्ज की गई और बृहस्पतिवार को एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed