{"_id":"698250d4bec92bacee01a72e","slug":"the-administration-has-issued-a-notice-to-the-protesters-who-are-removing-the-plant-warning-that-action-will-be-taken-if-the-protest-is-not-ended-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-15214-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: प्लांट हटाने वाले प्रदर्शनकारियों को प्रशासन ने थमाया नोटिस, धरना खत्म न हुआ तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: प्लांट हटाने वाले प्रदर्शनकारियों को प्रशासन ने थमाया नोटिस, धरना खत्म न हुआ तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन
लोनी। मीरपुर हिंदू गांव में बने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट हटाने की मांग कर रहे प्रदशर्नकारियोंं और अधिकारियों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को लोनी नगर पालिका के सामने सांकेतिक चिता लगाकर विरोध दर्ज कराया। इसके बाद प्रशासन की ओर से प्रदर्शनकारियों को नोटिस थमा दिए गए और धरना खत्म न करने पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है और ग्रामीणों के समर्थन में भाकियू (राकेश टिकैत) कार्यकर्ता भी शामिल हुए।
पूर्व प्रधान मोनू त्यागी ने बताया कि ग्रामीण प्लांट के विरोध में गांव के मंदिर पर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। सुनवाई न होने पर लोनी नगर पालिका में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। तीन वर्ष पूर्व बनाए गए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में नगर निगम का कूड़ा निस्तारित करने का मीरपुर हिंदू गांव समेत पचायरा, बदरपुर, नवादा, सुंगरपुर, अल्लीपुर, मंडोला, खानपुर जप्ती, हरमपुर गांव के लोग भाकियू कार्यकर्ता विरोध कर रहे है। ग्रामीणों के साथ भाकियू कार्यकर्ता लोनी तहसील परिसर में सोमवार को अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए थे। भाकियू कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने मंगलवार को धरने पर देवेंद्र निवासी मीरपुर हिंदू को सांकेतिक चिता पर लिटाकर प्रर्दशन किया। इस दौरान तहसीलदार डॉ. अरुण अग्रवाल पहुंचे और भाकियू कार्यकर्ताओं से ज्ञापन देने की बात कही तो उन्होंने इससे इन्कार कर दिया। उन्होंने कहा कि प्लांट में कार्य रुकवाया जाए और जिलाधिकारी को मौके पर बुलाया जाए। इस पर तहसीलदार ने मांगों से संबंधित ज्ञापन मांगा, लेकिन ग्रामीणों ने इन्कार कर दिया तो वह लौट गए।
एसडीएम दीपक कुमार ने बताया कि ग्रामीण प्लांट हटाने की मांग पर अड़े हुए हैं, जोकि विधि संगत नहीं है। प्रदर्शनकारियों को नोटिस देकर शांति व्यवस्था बनाए रखने व धरना समाप्त करने के लिए कहा है। यदि नहीं मानते है तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।