{"_id":"6824f870eb410e3c6d02a5f7","slug":"the-accused-of-assault-was-arrested-after-28-years-ghaziabad-news-c-30-gbd1016-634492-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मारपीट का आरोपी 28 साल बाद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मारपीट का आरोपी 28 साल बाद गिरफ्तार
विज्ञापन
गाजियाबाद। अपराध की रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास करने वाली कमिश्नरेट की नगर कोतवाली पुलिस मारपीट के आरोपी को 28 साल बाद गिरफ्तार करने में सफल हुई है। 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित होने के बाद भी नगर कोतवाली पुलिस को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए समय नहीं मिला। कोर्ट के वारंट जारी करने पर नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को पकड़ कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
एसीपी नगर कोतवाली रितेश त्रिपाठी के अनुसार कैला भट्ठा सरताज उर्फ ताज मोहम्मद (52) के खिलाफ वर्ष 1997 में मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। 27 वर्षों तक मारपीट का आरोपी ताज मोहम्मद स्वाट और नगर कोतवाली पुलिस की पकड़ में नहीं आया। वर्ष 2024 में कमिश्नरेट पुलिस ने ताज मोहम्मद की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित कर दिया। इसके बाद भी नगर कोतवाली आरोपी को नहीं पकड़ पाई। उधर, कोर्ट ने वारंट जारी कर नगर कोतवाली पुलिस को आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के निर्देश दिए। हालात ये रहे कि कोर्ट के आदेश के बाद नगर कोतवाली पुलिस हरकत में आई और 25 हजार के ईनामी और 28 वर्षों से फरार ताज मोहम्मद को गिरफ्तार करने का दावा किया। साथ ही कोर्ट में पेश किया गया। मूलतः सराय गेट चौकी हाज्यानी थाना व जनपद रामपुर निवासी ताज मोहम्मद 28 वर्ष बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा। आरोपी के खिलाफ मात्र एक मुकदमा मारपीट का दर्ज है।