{"_id":"690db9c42adb5de68c08dc64","slug":"thar-riders-fired-bullets-at-the-village-head-s-house-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad Crime: थार सवारों ने ग्राम प्रधान के घर पर बरसाई गोलियां, चुनाव रंजिश के चलते वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad Crime: थार सवारों ने ग्राम प्रधान के घर पर बरसाई गोलियां, चुनाव रंजिश के चलते वारदात
Fri, 07 Nov 2025 02:50 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 07 Nov 2025 02:50 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र के गांव पुट्ठी में थार सवार चार पांच बदमाशों ने ग्राम प्रधान रविंदर के घर पर गोलियां बरसा दी। बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े दस बजे थार सवार ग्राम प्रधान के घर के सामने पहुंचे और पांच छह राउंड फायर किए। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। फायरिंग में मकान की दीवारों और शीशे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वारदात को नजाम देकर थार सवार भाग गए।
एसीपी वेव सिटी प्रियश्री पाल ने बताया कि ग्राम प्रधान वीरेंद्र और गांव के ही दूसरे पक्ष में चुनाव को लेकर रंजिश है। वर्ष 2024 में ग्राम प्रधान पक्ष के लोगों दूसरे पक्ष पर जानलेवा हमला किया था। इसी रंजिश के चलते देर रात भी ग्राम प्रधान पर फायरिंग हुई है। हालांकि गोली किसी को नहीं लगी है। घटनास्थल की सीसीटीवी खंगाली गई है। आरोपी सीसीटीवी में कैद हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी को तीन टीमें गठित की गई हैं।