फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Terror of dogs in mayor's street, people upset

Ghaziabad News: मेयर की गली में कुत्तों का आतंक, लोग परेशान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Sep 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Terror of dogs in mayor's street, people upset
गाजियाबाद। नगर निगम अधिकारी कुत्तों का बधियाकरण कराने का दावा कर रहे हैं लेकिन यह दावे हवाई है। नगर निगम की महापौर की गली में भी कुत्तों के आतंक से लोग परेशान हैं। नेहरूनगर सेकंड के ए-ब्लॉक में मेयर सुनीता दयाल के घर के आसपास करीब 35-40 कुत्ते हैं। गलियों में घूमते कुत्तों के झुंड आए दिन राहगीरों पर हमला कर रहे हैं। इसी वजह से इस ब्लॉक के कई प्वाइंट ऐसे हैं, जहां बच्चों ने आना-जाना बंद कर दिया है। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि शिकायत करने के बावजूद नगर निगम अधिकारी कुत्तों का बधियाकरण नहीं करा रहे हैं।
विज्ञापन

नेहरूनगर ए-ब्लॉक में जीडीए मार्केट के पास, रेलवे लाइन के आसपास और शिव मंदिर पार्क के पास कुत्तों के कई झुंड बन गए हैं। रेलवे लाइन के पास 10-12 खूंखार कुत्तों का झुंड राहगीरों पर रोजाना हमला करता है। कुछ लोग दौड़कर अपनी जान बचा लेते हैं लेकिन कई लोगों को यह काटकर घायल कर चुके हैं। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि इन कुत्तों को एक महिला खाना खिलाती है और अपने घर में रखती है। इसके बावजूद इन कुत्तों का न तो टीकाकरण कराया गया है और न ही नगर निगम में पंजीकरण कराया गया। इसके बावजूद नगर निगम के अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। नगर निगम के कंट्रोल रूम पर फोन कर कई बार कुत्तों की शिकायत की जा चुकी है।
विज्ञापन


बाइकों के पीछे दौड़ते हैं कुत्ते
नेहरू नगर ए-ब्लॉक में कई कुत्ते ऐसे हैं जो बेहद खूंखार हो चुके हैं। पैदल आने-जाने वालों पर तो हमला करते ही है, बाइकों से गुजरने वाले लोगों का भी पीछा करते हैं। इनके डर की वजह से कई बाइक चालक संतुलन खोने की वजह से गिरकर घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो-तीन साल में कुत्तों की संख्या इतनी तेजी से बढ़ी है कि अब हर 15-20 मीटर की दूरी पर कुत्तों के एक झुंड का डेरा बन गया है। सुबह-शाम घूमने वाले लोगों पर यह झुंड हमला कर रहे हैं। नगर निगम की ओर से इन आवारा कुत्तों की नसबंदी नहीं कराई जा रही है। यही हाल रहा तो यहां रहना दूभर हो जाएगा।

- सौरभ त्यागी, नेहरूनगर निवासी

कुत्तों के बढ़ते आतंक की वजह से शाम को घूमने जाने के दौरान डंडा साथ ले जाना पड़ता है। रात को अंधेरे में छिपे कुत्ते पीछे से अचानक आकर हमला कर देते हैं। नगर निगम से शिकायत करने पर भी कार्रवाई नहीं हो रही है।
- सुमित भारद्वाज, नेहरू नगर निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed