{"_id":"67bcc3d5c2e2b4046609aa6a","slug":"tempo-overturns-due-to-tire-burst-five-passengers-injured-ghaziabad-news-c-30-gbd1016-580371-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: टॉयर फटने से टेम्पो पलटा, पांच सवारी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: टॉयर फटने से टेम्पो पलटा, पांच सवारी घायल
विज्ञापन
गाजियाबाद। प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर महानंदा एक्सप्रेस से रविवार की देर रात रेलवे स्टेशन पर उतरकर पांच यात्री टेम्पो में नए बस अड्डा जाने के लिए सवार हुए। पीड़ित सुबेश कुमार निवासी नंदग्राम ने बताया कि टॉयर फटने से टेम्पो अनियंत्रित होकर सड़क पर लपट गया। सड़क पर टेम्पो के साथ सवारी भी करीब 50 मीटर तक घिसटी। हादसे में सुबेश की पत्नी सहित पांच सवारी गंभीर रूप से घायल हो गई। इनमें से तीन को हॉयर सेंटर रैफर किया गया है।
रविवार की रात करीब दो बजे नंदग्राम क्षेत्र की दीनदयालपुरी निवासी सुदेश कुमार अपनी पत्नी अनीता के साथ महानंदा एक्सप्रेस से रेलवे स्टेशन उतरे। स्टेशन के बाहर से उन्होंने नए अड्डे के लिए वह एक टेम्पो में सवार हो गए। इसमें तीन सवारी पहले से ही बैठी थी। कोतवाली के सामने अचानक टेम्पो का टायर फट गया। इससे अनियंत्रित टेम्पो सड़क पर पलट गया और घसीटते हुए दूर तक गया। सवारी भी टेम्पो के साथ घसीटती रही। तेज आवाज सुनकर कोतवाली से आए पुलिसकर्मियों ने घायलों को तत्काल जिला एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया। सुबेश के मुताबिक हादसे में उनकी पत्नी अनीता, भांजे रामप्रवेश और बृजमोहन शर्मा व अन्य अन्य तीन सवारी घायल हो गए। इनमें से गंभीर अवस्था के चलते तीन सवारियों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। नगर कोतवाली एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, टेम्पो को कब्जे में ले लिया है। हालांकि अभी तहरीर नहीं मिली है।