फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Tempo loaded with meat intercepted on Banthla flyover; two youths being questioned

Ghaziabad News: बंथला फ्लाईओवर पर मांस से भरा टेंपो पकड़ा, दो युवकों से पूछताछ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Tempo loaded with meat intercepted on Banthla flyover; two youths being questioned

विज्ञापन
लोनी। बंथला फ्लाईओवर के पास शुक्रवार सुबह मांस से भरे टेंपो के पकड़े जाने पर हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। उन्होंने चालक समेत दो युवकों को पकड़कर उनसे मारपीट की और बाद में पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। उधर, प्रतिबंधित पशु के मांस की सूचना पर लोनी विधायक भी मौके पर पहुंचे और चौकी प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए। उधर, पुलिस ने मांस का नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

दरअसल, शुक्रवार तड़के करीब छह बजे एक टेंपो में प्रतिबंधित पशु के मांस होने की सूचना पर हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हंगामा करते हुए चालक समेत दो लोगों की धुनाई करके पुलिस को सौंप दिया। काफी देर तक चले हंगामे की सूचना लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर को मिली तो वह भी मौके पर पहुंचे गए। विधायक ने आरोप लगाया कि टेंपो में प्रतिबंधित पशु का मांस ले जाया जा रहा था। उन्होंने कस्बा चौकी प्रभारी पर मांस कारोबारियों से मिले होने का गंभीर आरोप लगाया। विधायक ने संबंधित विभागों से क्षेत्र में संचालित मांसाहारी होटलों के लाइसेंस, संचालन और नियमों के पालन की जांच कराने की मांग की। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि टेंपो से बरामद मांस का नमूना जांच के लिए भेजा गया है। शुरुआती पूछताछ में युवकों ने मांस स्लॉटर हाउस से लाने की बात कही है। जांच के दौरान उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed