फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Temple donation box, mace, and crown stolen; villagers create an uproar.

Ghaziabad News: मंदिर के दानपात्र, गदा व मुकुट चोरी, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Temple donation box, mace, and crown stolen; villagers create an uproar.
मोदीनगर। निवाड़ी स्थित शिव मंदिर से बृहस्पतिवार रात चोर दानपात्र और गदा, मुकुट समेत कीमती सामान चुरा ले गए। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों को घटना की जानकारी लगी तो आक्रोश पैदा हो गया और लोगों ने हंगामा करते हुए पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया।
विज्ञापन

कस्बा निवाड़ी स्थित शिव मंदिर से चोर ताला तोड़कर दानपात्र, हनुमानजी की गदा और माता रानी का मुकुट व अन्य कीमती सामान चोरी करके ले गए। शुक्रवार सुबह लोग पूजा करने पहुुंचे तो घटना का पता लगा। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। किसान नेता प्रवीण त्यागी और सतेंद्र त्यागी के नेतृत्व में गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा किया। मंदिर में चोरी की घटना से आक्रोशित लोगों ने मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को भी खरी खोटी सुनाई। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन खुलासा नहीं होने से चोरों का दुस्साहस चरम पर है। ग्रामीणों का कहना है कि दानपात्र में 20 हजार से अधिक की राशि थी। वहीं, एसीपी का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज आदि के माध्यम से आरोपियों की पहचान कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed