फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Tehsil was surrounded and demonstration was held against paper leak and inflation

Ghaziabad News: पेपर लीक व महंगाई के विरोध में तहसील का घेराव, किया प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Tehsil was surrounded and demonstration was held against paper leak and inflation
मोदीनगर। नीट यूजी परीक्षा में पेपर लीक, पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों और रसोई गैस आपूर्ति में हो रही दिक्कतों के विरोध में शनिवार को लोगों ने तहसील मुख्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और बढ़ी कीमतें वापस लेने की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना दिया। बाद में अपनी मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

भारतीय किसान मजदूर मोर्चा के बैनर तले सुबह करीब 11 बजे बड़ी संख्या में लोग दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित सीकरी पेट्रोल पंप पर एकत्र हुए। यहां से प्रदर्शनकारी बैलगाड़ी और भैंसा-बुग्गी पर सवार होकर, खाली रसोई गैस सिलिंडर व महंगाई विरोधी बैनर-तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नगर में जुलूस भी निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। इस दौरान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बबली गुर्जर ने कहा कि सरकार छात्रों के भविष्य को सुरक्षित रखने में विफल रही है। उन्होंने नीट यूजी परीक्षा में पेपर लीक की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों से किसानों और आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है। महंगाई के कारण घरेलू और खेती-किसानी का बजट प्रभावित हुआ है।
आरोप लगाया कि बुकिंग के बावजूद रसोई गैस सिलिंडर समय पर उपलब्ध नहीं हो रहे हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को 50 से 60 दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है।
प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली-मेरठ मार्ग और क्षेत्र की जर्जर सड़कों का मुद्दा भी उठाया। वे लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। लोगों के आक्रोश को देखते हुए विभाग के सहायक अभियंता मौके पर पहुंचे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की अधिकारियों से तीखी नोकझोंक भी हुई।

बबली गुर्जर ने कहा कि वर्षों से सड़क चौड़ीकरण और मरम्मत की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इस पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने सोमवार से सड़क मरम्मत कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed