फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Teenagers left home, father said if you find them then send them to Nari Niketan

Ghaziabad News: किशोरियों ने घर छोड़ा, पिता बोले मिल जाएं तो नारी निकेतन भेज देना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Teenagers left home, father said if you find them then send them to Nari Niketan
खोड़ा। थानाक्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने अपनी 16 और 14 वर्षीय दो बेटियों की हरकतों से आहत होकर उनसे रिश्ता तोड़ दिया है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देते हुए लिखा है कि अगर उनकी बेटियां मिलें तो नारी निकेतन भेज दिया जाए। यह फैसला उन्होंने बेटियों के बार-बार घर से जाने और अपने मामा पर ही छेड़छाड़ का झूठा आरोप लगाने के बाद लिया है। दोनों बेटियां अपनी आजादी की बात कहती हैं।
विज्ञापन

पीड़ित पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी दोनों बेटियां कई बार घर से जा चुकी हैं। वह पुलिस को शिकायत देते हैं और पुलिस मेहनत से उन्हें तलाश करके लाती है। 27 मार्च को 14 वर्षीय बेटी और एक अप्रैल को 16 वर्षीय बेटी घर से चली गईं। दोनों अपनी सहेली के घर रुकती हैं। मोबाइल फोन और इंस्टाग्राम पर उनकी दोनों से बात हुई लेकिन उन्हाेंने घर आने से इनकार कर दिया है। साथ ही कहा है कि वह आजादी चाहती हैं। जितनी बार उन्हें घर ले जाओगे उतनी ही बार वह वापस चले जाएंगी।
विज्ञापन

पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी दोनों बेटियों ने कुछ समय पहले अपने सगे मामा पर अश्लील हरकत करने का झूठा आरोप लगाया था। यदि वह उन पर सख्ती करेंगे तो किसी भी दिन उन पर भी झूठा आरोप लगाया जा सकता है। दोनों बेटियां गलत दोस्तों की संगत में आकर नशे से संबंधित रील बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं। इतना ही नहीं मादक पदार्थों का सेवन भी करने लगी हैं। जब उनकी मां दोनों को बाहर आने-जाने से रोकती हैं तब दोनों बेटियां गंदी-गंदी गाली देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


------
दोनों किशोरियों को तलाश किया जा रहा है।उनको तलाश करते हुए विधिक कार्रवाई की जाएगी। परिजन ने दोनों बेटियों को नारी निकेतन में भेजने की बात कही है। अभिषेक श्रीवास्तव, एसीपी इंदिरापुरम
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed