फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Teenager sets fire to Loni after coming from Delhi

Ghaziabad News: दिल्ली से आकर लोनी में किशोर ने लगाई आग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Teenager sets fire to Loni after coming from Delhi
लोनी। अंकुर विहार थाना क्षेत्र के लक्ष्मी एंक्लेव कॉलोनी में मंगलवार को 14 वर्षीय किशोर गौरव ने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली। पुलिस ने किशोर को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया है। दिल्ली के सोनिया विहार में गौरव परिवार के साथ रहता है। एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि गौरव सोनिया विहार के एक सरकारी स्कूल में कक्षा नौ का छात्र है। मंगलवार को वह पड़ोसी छात्र के साथ घर से स्कूल परीक्षा देने निकला था। परीक्षा दोपहर दो बजे से पांच बजे तक थी। मगर उसने स्कूल में परीक्षा नहीं दी और दिल्ली से ही पेट्रोल खरीदकर लोनी के लक्ष्मी एंक्लेव कॉलोनी में पहुंच गया, जहां उसने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। उसका चेहरा और पैर जल गया है। गौरव का उपचार जीटीबी अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने बताया कि किशोर दिल्ली से लोनी कैसे पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed