फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Teenager kidnapped and misdeed a 5 year old girl on pretext of giving her toffee In Ghaziabad

पांच वर्षीय बच्ची से दरिंदगी: टॉफी के बहाने खेत ले जाकर किशोर ने की हैवानियत, खून से लथपथ घर पहुंची पीड़िता

Fri, 28 Feb 2025 02:49 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 28 Feb 2025 02:49 PM IST
सार

परिजन लहूलुहान बच्ची को उपचार के लिए चिकित्सक के पास ले गए। बच्ची ने सामान्य होने पर आपबीती बताई। घटना की जानकारी लगने पर बच्ची के पिता ने भोजपुर थाने में घटना की तहरीर दी।

विज्ञापन
Teenager kidnapped and misdeed a 5 year old girl on pretext of giving her toffee In Ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : File Photo

विस्तार

गाजियाबाद के मोदीनगर के भोजपुर के एक गांव में बृहस्पतिवार शाम घर के पास खेल रही 5 वर्षीय बच्ची को 16 वर्ष का किशोर टॉफी दिलाने के बहाने पिता की रिक्शा में अगवा कर जंगल में ले गया। किशोर ने बच्ची को ईख के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी किशोर हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


उक्त गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम उनकी 5 वर्षीय पुत्री घर के समीप खेल रही थी। आरोप है कि तभी गांव निवासी 16 वर्षीय किशोर टॉफी दिलाने के बहाने बच्ची को रिक्शा में अगवा कर जंगल में ले गया और उसके दुष्कर्म किया। काफी देर तक बच्ची जब घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। 
विज्ञापन


लगभग दो घंटे बाद रोती बिलखती बच्ची बदहवास अवस्था में घर पहुंची। परिजन लहूलुहान बच्ची को उपचार के लिए चिकित्सक के पास ले गए। बच्ची ने सामान्य होने पर आपबीती बताई। घटना की जानकारी लगने पर बच्ची के पिता ने भोजपुर थाने में घटना की तहरीर दी। आरोपी किशोर गांव के ही एक मदरसे में पढ़ता है और बच्ची आंगनबाड़ी केंद्र पर पढ़ने जाती है। एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर 16 वर्षीय किशोर के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर किशोर को हिरासत में ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed