फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Teenager hits woman with a scooter; condition critical

Ghaziabad News: नाबालिग ने स्कूटी से महिला को टक्कर मारकर किया घायल, पिता पर रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Teenager hits woman with a scooter; condition critical
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित राज होम्स अपार्टमेंट निवासी उदयवीर सिंह नैन की पत्नी को नाबालिग (17) ने स्कूटी से टक्कर मार दी। हादसे में महिला के कूल्हे की हड्डी और दांत टूट गए। घटना 29 मई को हुई और पुलिस ने 16 जून को नाबालिग के पिता को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


दर्ज मामले में उदयवीर सिंह नैन ने बताया कि 29 मई की दोपहर 12 बजे उनकी पत्नी राजेंद्र नगर सेक्टर-2 स्थित प्ले स्कूल के पास से गुजर रही थीं। उसी दौरान सेक्टर के ही रहने वाले नाबालिग ने अपनी नई स्कूटी को तेज रफ्तार चलाते हुए उनकी पत्नी को जोरदार टक्कर मार दी। घटना की सूचना पर वहां पहुंचे और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उनके कूल्हे की हड्डी और दांत टूटने की पुष्टि की। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर स्कूटी को कब्जे में ले लिया गया है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed