{"_id":"67102eb9d1672cdc680e9e84","slug":"teenager-and-girl-missing-case-registered-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-104239-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: किशोरी और युवती लापता, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: किशोरी और युवती लापता, केस दर्ज
विज्ञापन
मोदीनगर। भोजपुर के एक गांव से 16 वर्षीय किशोरी लापता हो गई। इसके अलावा कस्बा फरीदनगर की एक कॉलोनी निवासी युवती भी लापता हो गई। परिजनों ने अगवा करने का आरोप लगाते हुए मामले की तहरीर दी। पुलिस गुमशुदाओं की तलाश कर रही है।
उक्त गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी है। दो दिन पूर्व वह किसी काम के लिए घर से बाहर गई थी, मगर लौटी नहीं। परिजनों ने किशोरी को काफी तलाश किया लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। इसके अलाव कस्बा फरीदनगर की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी 19 वर्षीय पुत्री स्नातक की छात्रा है। सोमवार को छात्रा कॉलेज गई थी मगर लौटी नहीं। परिजनों ने गाजियाबाद निवासी एक युवक पर युवती को अगवा करने का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर गुमशुदाओं की तलाश की जाएगी।