{"_id":"6920c176ef9e0bd91e0ac14d","slug":"teenage-girl-kidnapped-from-niwari-held-hostage-in-kashmir-and-raped-accused-arrested-shahibabad-news-c-139-1-mdr1001-107823-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: निवाड़ी से अगवा किशोरी को कश्मीर में बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: निवाड़ी से अगवा किशोरी को कश्मीर में बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
मोदीनगर। निवाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव से 14 वर्षीय किशोरी को अगवा कर गोलगप्पे की ठेली लगाने वाला आरोपी गिरिराज कश्मीर ले गया और वहां किशोरी को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी दो दिन पूर्व आरोपी के चंगुल से बचकर निकल आई। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी गिरिराज को गिरफ्तार कर लिया।
निवाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की 14 वर्षीय पुत्री बीते आठ नवंबर को अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने एक युवक पर अगवा करने का शक जताते हुए घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। दो दिन पूर्व किशोरी बदहवास अवस्था में घर पहुंची। किशोरी ने पूछताछ में बताया कि गिरिराज उसे अगवा कर ले गया था। आरोपी ने किशोरी को कश्मीर समेत कई स्थानों पर बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी किशोरी को जान से मारने की धमकी देता था। दो दिन पूर्व किशोरी आरोपी को चकमा देकर किसी तरह उससे चंगुल से निकली आई। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। टीम ने शुक्रवार को आरोपी गिरिराज किशोरी निवासी ग्राम पचेरा थाना महगांव जनपद जनपद भिंड मध्य प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वर्तमान में निवाड़ी थाना क्षेत्र में रहकर अपने रिश्तेदार के साथ गोलगप्पे की ठेली लगाता था।