{"_id":"6a9884b6e8c7b65efa0279e5","slug":"teenage-girl-allegedly-beaten-for-resisting-molestation-ghaziabad-news-c-306-1-gha1004-123805-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: छेड़छाड़ का विरोध करने पर किशोरी को पीटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: छेड़छाड़ का विरोध करने पर किशोरी को पीटने का आरोप
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के एक गांव में दुकान से सामान लेने जा रही 15 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर पिटाई किए जाने का आरोप लगा है। पीडि़ता की मां ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
महिला ने तहरीर देते हुए बताया कि एक सितंबर को उनकी 15 वर्षीय बेटी गांव में स्थित एक दुकान से सामान लेने के लिए घर से निकली थी। पीडि़ता का आरोप है कि रास्ते में युवक ने किशोरी को रोक लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए गाली-गलौज करने लगा। किशोरी ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने पिटाई कर दी। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उनकी बेटी को धमकाते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ राहुल यादव ने बताया कि प्रकरण की जांच कराकर तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।