{"_id":"67cdecc272ab7881ca074197","slug":"teen-arrested-for-sexually-exploiting-a-student-on-the-pretext-of-marriage-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-2353-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: शादी का झांसा देकर छात्रा का यौन शोषण, किशोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: शादी का झांसा देकर छात्रा का यौन शोषण, किशोर गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीलामोड़ थानाक्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने अपने पड़ोस में ही रहने वाले किशोर पर बेटी को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। किशोर ने शादी करने की बात कहकर उनकी कक्षा 11 में पढ़ने वाली बेटी से करीब छह महीने तक यौन शोषण कौन। इसके बाद शादी से इन्कार कर दिया। पुलिस ने आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित ने बताया कि उनकी सबसे बड़ी बेटी दिल्ली स्थित निजी स्कूल में कक्षा 11 की छात्रा है। पड़ोस में रहने वाले किशोर ने उसे शादी का झांसा देकर प्रेम-जाल में फंसाया। उनकी बेटी ने जब शादी करने को कहा तब किशोर ने मना कर दिया। तब उन्हें बेटी ने पूरा मामला बताया। एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि शादी से इन्कार होने के बाद मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया है।